एक्सप्लोरर

Railway News: मुंबई से प्रयागराज के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें,जबलपुर,कटनी, सतना में भी रुकेंगी, जानें शेड्यूल

MP News: गाड़ी संख्या 01465 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 06 जनवरी 2023 को खुलेगी.यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 13:15 बजे प्रस्थान करेगी.

जबलपुर: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.कोहरे से अस्त-व्यस्त रेल ट्रैफिक को दुरुस्त करने मुम्बई-प्रयागराज के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.ये दोनों स्पेशल ट्रेनें एक तरफ़ा (One Side) चलेंगी जो पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशन में हाल्ट लेकर गुजरेंगी.

कहां से और कब से चलेंगी

रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से मुम्बई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रयागराज जंक्शन और छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रयागराज जंक्शन के मध्य एक तरफा (सिंगल ट्रिप) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.

गाड़ी संख्या 01465 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 06 जनवरी 2023 को खुलेगी.यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 13:15 बजे प्रस्थान कर,अगले दिन इटारसी 00:40 बजे, जबलपुर 04:15 बजे, कटनी 05:30 बजे, सतना 07:00 बजे और 11:00 बजे प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी.रास्ते में यह गाड़ी कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर रुकेगी.

कितने डिब्बे लगेंगे

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01463 छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 07 जनवरी 2023 को खुलेगी.यह ट्रेन छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से 00:20 बजे प्रस्थान कर, इटारसी 13:15 बजे, जबलपुर 16:20 बजे, पहुँचकर, कटनी 17:55 बजे, सतना 19:25 बजे और  23.30 बजे प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी.रास्ते में यह गाड़ी कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर रुकेगी.इन दोनों रेलगाड़ियों में 18 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी सहित 19 कोच रहेंगे.

ये भी पढ़ें

Bhind News: भिंड में तेज रफ्तार वैन ने ठेले को मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दुकानदार घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget