एक्सप्लोरर

MP: नाबालिग बेटे ने मां के सीने में मारी गोली, फिर खुद ही किया पुलिस को फोन, हत्या की वजह कर देगी हैरान

Tikamgarh Crime: आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां उससे प्यार नहीं करती थी और हरदम मारपीट करती रहती थी, जिसकी वजह से उसे गुस्सा आ गया. आरोपी के पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं.

MP News: एक मां ने नौ महीने तक अपनी कोख में रखकर एक बेटे को जन्म दिया. उसने सपने संजोए होंगे कि बड़ा होकर बेटा उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन हैवानियत की पराकाष्ठा देखिए कि कलियुगी बेटे ने गोली मारकर मां का सीना छलनी कर दिया. रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की है. यहां 16 साल के एक नाबालिग ने गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी. वह इस बात से नाराज था कि मां उसे प्यार नहीं करती है. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है.

पिता की लाइसेंसी बंदूक से की अपनी मां की हत्या
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी में 11वीं कक्षा के एक नाबालिग किशोर ने आज मंगलवार की दोपहर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी. घटना की सूचना लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

हत्या के बाद खुद ही पुलिस को दी सूचना
टीकमगढ के एडिशनल एसपी सीताराम सत्या का कहना है कि आरोपी बेटा अभी नाबालिग है. फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी सहित मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां उससे प्यार नहीं करती थी. वह हरदम मारपीट करती रहती थी, इसलिए उसे गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां की हत्या कर दी. गोली लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मर्डर के बाद आरोपी बेटे ने खुद ही पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी..

बेटे के चेहरे पर नहीं था अफसोस- पुलिस
एडिशनल एसपी सीताराम ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12:30 बजे 17 साल के लड़के ने अपनी मां (42 वर्ष) को पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी. जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी बेटा कुर्सी पर बैठा मिला. उसके चेहरे पर मां की हत्या को लेकर कोई अफसोस नहीं दिखा. घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया. बताया जाता है कि आरोपी किशोर का पिता एक बैंक में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता है. उसने तीन शादियां की थीं. पहली दो पत्नियों से उसके कोई संतान नहीं हुई थी, इसलिए उसने तीसरी शादी की थी, आरोपी तीसरी पत्नी का ही बेटा है.

यह भी पढ़ें: Jabalpur News: जेपी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार, जबलपुर में खुशी का माहौल, क्या है इस जिले से नाता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget