एक्सप्लोरर

Online Fraudsters Arrested: OTP मांगकर खाता कर देते थे खाली, तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन से किया ऑनलाइन ठगी करने वाले 7 बदमाशों को गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस ने महाकाल मंदिर के समीप स्थित होटल नंदी में छापा मारकर 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों द्वारा ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था. बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी.

Online Fraudsters Arrested in Ujjain: देशभर में ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर बदमाशों को तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन में गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने महाकाल मंदिर के समीप एक होटल में शरण ले रखी थी. आरोपियों पर ओटीपी के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है.

तेलंगाना पुलिस ने महाकाल मंदिर के समीप स्थित होटल नंदी में छापा मारकर 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों द्वारा ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस को बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी. सिटी एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि महाकाल थाना पुलिस के सहयोग से तेलंगाना पुलिस ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, वे रवि, अशोक आदि नाम से होटल में रुके हुए थे. सभी आरोपी तेलंगाना पुलिस के सर्विलांस में थे. आरोपियों ने लगभग 3 दिन उज्जैन में गुजारा. इस दौरान भगवान महाकाल के दर्शन भी किए.

गिरफ्तार साथियों ने किया गिरोह का पर्दाफाश

वहीं महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि आरोपियों के 3 साथी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे, जिसके बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. ऑनलाइन ठगी करने वाले बदमाशों में शामिल कुछ अपराधी दिल्ली के होने की जानकारी मिली है. हैदराबाद के थाने में आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज हुआ था, इसके बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे. महाकाल थाना पुलिस की मदद से तेलंगाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे इन शातिर बदमाशों को पकड़ा है.

बदमाशों के अपने साथ ले गई तेलंगाना पुलिस

सिटी एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद तेलंगाना पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. सिटी एसपी के मुताबिक आरोपियों द्वारा लोगों से मोबाइल पर ओटीपी पता कर खातों से राशि गायब कर दी जाती थी. इस संबंध में तेलंगाना में वेंकटेश नाम के शख्स ने रिपोर्ट लिखाई थी, जिसके बाद आरोपी पुलिस के रडार पर आए थे.

ये भी पढ़ें-

Indore News: इंदौर के होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 11 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- गोवंश, गाय के गोबर और गोमूत्र से देश को आर्थिक रूप से बना सकते हैं मजबूत

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget