एक्सप्लोरर

इंदौर में अक्षय कांति बम की नामांकन वापसी पर सुमित्रा महाजन का अहम बयान, 'मैं भी सोचती रह गई कि...'

Sumitra Mahajan News: लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा कि ये पहली बार ऐसा हो रहा है कि सकारात्मक काम के आधार पर चुनाव हो रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. इस बीच लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी राय व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि सकारात्मक काम के आधार पर चुनाव हो रहे हैं. पिछले 10 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है वो लोगों की अपेक्षाओं के अनुरुप है. उन्होंने राम मंदिर से लेकर धारा 370 और सीएए का जिक्र किया. 

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने अक्षय कांति बम पर भी अपनी राय जाहिर की. सुमित्रा महाजन ने ये भी कहा है मेरे पास 'NOTA' के सपोर्ट में फोन आ रहे हैं.

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर क्या बोलीं महाजन?

एमपी तक से बातचीत के दौरान सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के इंदौर लोकसभा उम्मीदवार के अंतिम समय में नामांकन पर्चा वापस लेने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि वास्तव में मैं भी सोचती रह गई कि ये क्यों हुआ और कैसे हुआ? ये मेरे भी समझ के परे है. आवश्यकता वास्तव में नहीं थी. हम तो यहां से जीत रहे थे. हमें कांग्रेस का उम्मीदवार बहुत ताकतवर नहीं लगा. बीजेपी ने कांग्रेस के बड़े-बड़े उम्मीदवारों को हराया है. इंदौर के लोगों का रुझान पूरी तरह से बीजेपी की तरफ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम यहां अच्छे वोटों से जीत रहे थे.

बता दें कि इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम 29 अप्रैल को नामांकन वापस लेते हुए चुनाव से हटने का फैसला लिया था.
 
NOTA के सपोर्ट में फोन आ रहे- सुमित्रा महाजन

बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने ये भी कहा कि कई लोगों के फोन आ रहे हैं कि हम अब NOTA करेंगे. लेकिन बीजेपी को वोट देने इसलिए जरूरी है क्योंकि जो उम्मीदवार हमने कहा वो तो मैदान में है ही. कमल का फूल मैदान में है. पीएम मोदी जी का नेतृत्व भी वैसा का वैसा ही है तो आप क्यों सोच रहे हो. इसमें गुस्सा होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बीजेपी ने उम्मीदवार नहीं बदला है. सभी को बीजेपी के लिए ही वोट करना चाहिए. मैं इंदौर की जनता से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे नाराज होने की जरूरत नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

'ये बहन-बेटी के नहीं होते...', प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने पर बोले CM मोहन यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget