एक्सप्लोरर

'ये बहन-बेटी के नहीं होते...', प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने पर बोले CM मोहन यादव

MP Lok Sabha Elecitons: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने को लेकर तंज किया और कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी की जगह अपना नाम रायबरेली से आगे कर दिया.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने भिंड लोकसभा सीट की भांडेर और गोहद में शनिवार को रैली को संबोधित किया. वह बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में प्रचार करते हुए देखे गए. कार्यक्रम से इतर यहां पत्रकारों से बातचीत में सीएम यादव ने कहा कि इस गर्मी में भी जनता में उत्साह दिख रहा है जो बीजेपी को जीत की ओर लेकर जा रहा है. मोहन यादव ने रैली में कहा कि रायबरेली की सीट प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के लिए खाली की गई थी लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि 'मैं लड़ूंगा, मैं लड़ूंगा.''

सीएम मोहन यादव ने कहा, ''इस गर्मी में भी जनता के बीच जैसा उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है. जनता का स्नेह बीजेपी को जीत की तरफ आगे बढ़ा रहा है. अब तक के सारे रिकॉर्ड यहां बीजेपी तोड़ेगी.'' 

यूपी में अधर्मियों का हिसाब पूरा- मोहन यादव
गोहद रैली में सीएम मोहन यादव ने कहा, ''पहले सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ती थीं. राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए. डर के मारे भागते-भागते केरल पहुंच गए. केरल में जाकर चुनाव लड़ा. उनको मालूम है कि यूपी की धरती देव भूमि है और अधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करती है. कांग्रेस के सारे पापों का हिसाब पूरा किया. वहां स्मृति ईरानी चुनाव जीतीं.''

बहन-बेटी की नहीं है कांग्रेस - मोहन यादव
मोहन यादव ने कहा, ''अमेठी में कोई स्कूल और कॉलेज नहीं था. आप विकास के काम नहीं करोगे तो आपको कौन जगह देगा. सेवा करने के कारण प्रचंड बहुमत से स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को हराया. वहां कांग्रेस नहीं हारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हारे थे. हमने सुना कि प्रियंका गांधी लड़ेंगी. सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी के लिए जगह छोड़ी लेकिन ये लोग बहन बेटी के नहीं होते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मैं लड़ूंगा मैं लड़ूंगा कहा. लेकिन वह अमेठी नहीं गए.''

हम जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- मोहन यादव
मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार अपना हर वचन पूर्ण करने और जन-जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. सबके चेहरे पर सदैव मुस्कुराहट रहे और सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें, यही मेरा प्रयास है. आज भिंड लोकसभा के अंतर्गत अटेर विधानसभा में बीजेपी की प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में आयोजित आमसभा में सहभागिता की. प्रचंड गर्मी में भी जनता-जनार्दन के अपार आशीर्वाद और स्नेह से हृदय को शीतलता प्राप्त हुई.''

ये भी पढ़ें- चुनावी संग्राम में अपने पतियों संग कदमताल कर रही दिग्गजों की पत्नियां, लग्जरी लाइफ छोड़ कड़ी धूप में मांग रही वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget