एक्सप्लोरर

MP News: वन विभाग के निलंबित कर्मचारी के सुसाइड नोट से मचा हड़कंप, सीनियर अधिकारी पर लगाए ये गंभीर आरोप

Singrauli News: सिगंरौली में बीते दिनों ने वन विभाग के एक कर्मचारी ने सहकर्मी से तंग आकर पत्नी के साथ सुसाइड कर ली. इसी तरह का एक और मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का वन विभाग इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. सुर्खियों में बने रहने की वजह भी हैरान कर देने वाली है. बीते सप्ताह वन विभाग के बर्खास्त कर्मचारी ने ऑफिस में काम करने वाली सहकर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर, अपनी पत्नी और खुद को फांसी लगा लिया.

यह मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया. वनकर्मी आत्मदाह करने का पत्र विभाग को सौंप कर गायब हो गया है. आत्मदाह का पत्र मिलते ही विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है.

दरअसल, सिंगरौली जिले के वन विभाग के सहायक वनपाल लालमणी सिंह वृत गोभा ने सस्पेंड होने पर वनमंडलाधिकारी (DFO) अखिल बंसल और एसडीओ नरेंद्र त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाया है. कर्मचारी ने इल मामले में आत्मदाह की चेतावनी दी थी.

पत्र में डीएफओ पर गंभीर आरोप लागते हुए कर्मचारी ने लिखा कि बिना जांच, बिना नोटिस दिए 45 दिन से उन्होंने मुझे सस्पेंड कर दिया है, ये नियम विरुद्ध है. इतना ही नहीं वनपाल ने डीएफओ और एसडीओ पर सभी कामों में 20 से 25 फीसदी कमीशन लेने का भी आरोप लगाया है.

अधिकारियों पर लगाए ये आरोप
वनपाल ने पत्र में लिखा है कि बीते माह 30 पेड़ खैर के लकड़ी की कटाई हुई, जो राजस्व विभाग के क्षेत्र में आती है, न कि वन विभाग में. इस मामले में उर्ती निवासी अशोक जायसवाल के कहने पर डीएफओ ने बिना जांच पड़ताल के ही 1 लाख रुपये की हेराफेरी के आधार पर निलंबित कर दिया. डीएफओ के द्वारा रिश्वत लेने का ऑडियो और वीडियो भी वनपाल के पास मौजूद है.

वनपाल ने पत्र में आगे लिखा कि मैं बार-बार डीएफओ से निवेदन किया कि उक्त पेड़ में मेरी कोई सहभागिता नहीं है और न ही वह पेड़ वन विभाग के जमीन में है, लेकिन उन्होंने एक न सुनी. मैं अपने परिवार के भरण पोषण के लिए परेशान हूं, जिस वजह से आत्मदाह करने जा रहा हूं.

डीएफओ ने क्या कहा?
मामला सामने आने के बाद वनमंडलाधिकारी अखिल बंसल ने कहा कि वनपाल की खोज की जा रही है. उसके नंबर को साइबर पुलिस सर्विलांस में डालकर लगातार सर्च किया जा रहा है. फिलहाल वनपाल की खोज जारी है. उन्होंने बताया कि वनपाल के सामने आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा.

रिपोर्ट-देवेंद्र पांडेय

ये भी पढ़ें:

MP News: 'ऐसे छोटे लोग और क्या बोल सकते हैं...', लालू यादव के 'परिवारवाद' वाले बयान पर वीडी शर्मा का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget