एक्सप्लोरर

Singrauli Crime: आदिवासी युवक को गोली मारने का मामला, सरकार पर बरसे कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा बोले- कानून अपना काम करेगा

MP Crime: मोरवा इलाके में गुरुवार की शाम विधायक के बेटे ने एक आदिवासी युवक पर गोली चला दी. मामले में नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है. वहीं, इस मामले में कमलनाथ ने भी बीजेपी सरकार को घेरा है.

Kamal Nath on BJP MLA Son: सिंगरौली जिले में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी. इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आदिवासी युवक की शिकायत पर मोरवा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. मामले में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आयाा है. उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई हो रही है. केस दर्ज हो गया है. कानून अपना काम करेगा. 

 जिले के मोरवा इलाके में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे विधायक के बेटे ने एक आदिवासी युवक पर गोली चला दी. हालांकि गोली युवक के हाथ में लगी है. विधायक के बेटे का किसी से विवाद हुआ था. सूर्य प्रकाश खैरवार अपने एक साथी के साथ बीच बचाव करने पहुंच गया. इसी बीच कहासुनी के दौरान विवेकानंद ने अपनी पिस्टल से सूर्य प्रकाश पर फायर कर दिया.

सूर्य प्रकाश के एक हाथ में गोली लग गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए. घायल युवक को नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया. देर रात पुलिस ने FIR दर्ज की. सिंगरौली एसडीओपी राजीव पाठक का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कांगेस के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चन्देल ने आरोप लगया कि 10 साल में विवेकानंद बैश्य कई वारदात कर चुका है बीजेपी नेता का बेटा होने की वजह से उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. गुरुवार को भी काफी समय बाद FIR दर्ज की गई.

सूर्य प्रकाश खैरवार ने बताया कि वह किराने का सामान लेने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से बाजार जा रहा था. मेरे साथ लालचन्द खैरवार और कैरू खेरवार भी थे. रास्ते में बूढ़ी माई मंदिर के पास मेरे भाई आदित्य खेरवार व राहुल से दीपक पनिका वाद विवाद कर रहा था. यह देखकर मैं बाइक रुकवाई. मैं बीच बचाव करने लगा. यहां खड़ी कार में बैठे विवेकानंद वैश्य पिता रामलल्लू वैश्य निवासी मेढौली थाना मोरवा ने मुझ पर गोली चला दी. गोली मेरे हाथ में कोहनी के नीचे लगी.  मैने पूछा की बंदूक क्यों छुपा रहे हो तब विवेक अपनी कार स्टार्ट करके चलने लगा. मेरा साथी लालचन्द्र मझे अस्पताल लेकर गए.

कमलनाथ ने सरकार को घेरा

कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं में आदिवासी समुदाय पर अत्याचार करने की होड़ मची है. सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है कि सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी. युवक गंभीर रूप से घायल है. मैं पीड़ित आदिवासी युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

इसे भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में हैं अभी पांच करोड़ 43 लाख मतदाता, 31 अगस्त तक जुड़ेंगे वोटर लिस्ट में नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget