एक्सप्लोरर

Singrauli News: शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, सिंगरौली में सरकारी स्कूल के बच्चें पढ़ने के बजाय झाडू लगाने को मजबूर

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता एक मामला सामने आया है. जहां स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल बच्चे, चपरासी और रसोइयां बने नजर आ रहे हैं.

Madhya Pradesh News: आज हम आपको 21वीं सदी की कुछ ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे है जो आपको सोचने में मजबूर कर देगी. इसमें मध्य प्रदेश के सिंगरौली के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से न केवल स्कूल में झाड़ू लगवाया जा रहा है बल्कि मिड-डे मील खाने के बाद बर्तन भी धुलवाएं जा रहे हैं.  

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता एक मामला सामने आया है. जहां स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल बच्चे, चपरासी और रसोइयां बने नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार शिक्षा व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार सरकार के प्रयासों को जमकर पलीता लगा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

बच्चे लगाते हैं झाड़ू  
सिंगरौली जिले के लंघाडोल गांव में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों से न केवल स्कूल में सफाई कराई जाती है, बल्कि मिड-डे मील का भोजन करने के बाद थाली भी साफ करने का जिम्मा दे दिया गया है. स्कूल के छात्र छात्राओं ने बताया कि हम लोगों से मास्टर साहब झाड़ू लगाने के लिये बोलते हैं. इससे हम लोग स्कूल में आते ही सबसे पहले झाड़ू लगाते हैं. दोपहर में भोजन करने के बाद अपनी थाली भी खुद ही साफ करते हैं. यह स्थिति उस समय है जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ बच्चियों की शिक्षा को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं. वहीं सिंगरौली में यह नारा जमीन पर नहीं उतर पा रहा. स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सिंगरौली के जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने बताया कि एक स्कूल मे बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने का मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इस तरह से नौनिहाल बच्चों से साफ सफाई कराना बेहद निंदनीय है. इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि इस तरह की घटना दोबारा से नहीं होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget