एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: गांव में राशन दिलाने गए फूड इंस्पेक्टर ने युवक को दी गोली मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

Singrauli: सिंगरौली में फूड इंस्पेक्टर ने एक युवक को को फोन पर गोली से मारने की धमकी दी. अब फूड इंस्पेक्टर का युवक को गाली देने वाला ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

Singrauli News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के  सिंगरौली (Singrauli) जिले में हितग्राहियों को तीन महीने से राशन नहीं देने का मामला सामने आया है, जिसकी वजह से सैकड़ों ग्रामीणों के पास राशन की समस्या उत्पन्न हो गई. इसके बाद ग्रामीण डीएम की जनसुनवाई में पहुंच गए. डीएम ने भी इस मामले को सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देश दिया. 

जांच करने गए फूड इंस्पेक्टर यानी खाद्य विभाग के अधिकारी ने तीन की जगह एक महीने का राशन दिलाने की वकालत की. इस पर ग्रामीण आग बबूला हो गए. यह मामला बैढ़न ब्लॉक के अंतर्गत पिपरा गांव का है. दरअसल, ग्राम पंचायत पिपरा में सैकड़ों राशनकार्डधारियों को तीन महीने से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर कई बार की. 

एक महीने का राशन दिलाने की बात पर भड़के ग्रामीण
इसके बावजूद अधिकारी टालमटोल करते रहे. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय बैढ़न की ओर रुख किया और जिलाधिकारी अरुण परमार की जनसुनवाई के दौरान में अपनी समस्या बताई. इसके बाद कलेक्टर ने जांच के लिए खाद्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौपीं. फूड इंस्पेक्टर इस मामले में जांच करने अपनी टीम के साथ 13 मई को पिपरा गांव मे पहुंचे. यहां वो तीन की जगह एक महीने का राशन दिलाने की बात करने लगे. इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए. इस घटना का वीडियो बनाकर एक युवक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया और फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ टिप्पणी कर दी.

 फूड इंस्पेक्टर ने युवक को दी धमकी
इसके बाद फूड इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को फोन पर गोली से मारने की धमकी दी. यही नहीं फूड इंस्पेक्टर ने युवक को भद्दी  गालियां भी दी. अब फूड इंस्पेक्टर का युवक को गाली देने वाला ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही इस मामले में युवक अतुल दुबे की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन कलेक्टर ने अभी तक फूड इंस्पेक्टर निलंबित नहीं किया है. इस वजह से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. 

ग्रामीणों ने की निलंबन की मांग को
वहीं अभी तक ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पाया है. जिला प्रशासन ने फूड इंस्पेक्टर को इस मामले में निलंबित किया है, जिसके चलते ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. ग्रामीण एकजुट होकर फूड इंस्पेक्टर को जिले के हटाने और उसके निलंबन की मांग कर रहे हैं. ग्रामीण खाद्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत कर रहें है, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है.

Ujjain Weather Update: उज्जैन में आंधी तूफान के साथ गिरे ओले, व्यापारियों को हुआ लाखों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget