एक्सप्लोरर

एमपी अजब है: पहले चुराई नहर, अब हो गई 'नाली' चोरी, नगर निगम के ढूंढने से भी नहीं मिली! 

MP News: सिंगरौली में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां कागजों पर 18 लाख की नाली बनाकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया. मौके पर नाली गायब है. नगर निगम आयुक्त ने EOW में शिकायत दर्ज कराई है.

Singrauli Drain Theft: एमपी अजब है, सच में सबसे 'गजब' है! बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में कुछ ऐसे मामले आ रहे हैं, जिससे हम यह कहने को मजबूर हैं कि- एमपी में गजब चल रहा है. दरअसल, राज्य की उर्जाधानी सिंगरौली में बीते दिनों नहर चोरी होने का मामला सामने आया था और अब उसी सिंगरौली में नाली चोरी हो गई है. इसकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को मिली है.

नगर निगम आयुक्त ने इस चोरी की शिकायत EOW के एसपी से की है. मामला सामने आने के बाद अब हर ओर इस अजब गजब चोरी की चर्चा हो रही है. 

18 लाख से ज्यादा रुपये छूमंतर हुए?
दरअसल, सिंगरौली जिले के नगर निगम के वार्ड नंबर 36 जयनगर में एक नाली का निर्माण कागजों तक सीमित रहा, जबकि इसके एवज में नगर निगम ने ठेकेदार को पूरे 18 लाख 72 हजार रुपये दिए हैं. इस कागजी नाली की अनुमानित लागत 16 लाख 35 हजार रुपये थी. 

इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय लोगों को पता चला कि उनके घर के सामने एक नाली स्वीकृत हुई है. वास्तविकता में, उस स्थान पर कोई निर्माण कार्य हुआ ही नहीं. स्वीकृत योजना के अनुसार, 400 मीटर लंबी नाली केवल दस्तावेजों में ही थी. 

निगम कर्मचारियों ने खिंचवाई फोटो, फिर नहीं हुआ काम
इस धोखाधड़ी की नींव 4 अगस्त 2023 को रखी गई थी, जब नाली निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई. महाकाल ब्रदर्स जयनगर नामक एक कंपनी को यह ठेका सौंपा गया. इसके बाद, एक कनिष्ठ अभियंता ने कथित कार्य का मूल्यांकन माप पुस्तिका में दर्ज कर दिया. निगम के कर्मचारियों ने तो उस स्थान की तस्वीरें भी खिंचवाईं, जहां नाली ‘बननी’ थी. इस पूरी ‘दस्तावेजी’ प्रक्रिया के बाद, 4 मार्च 2024 को ठेकेदार को पूरी भुगतान राशि जारी कर दी गई.

अब इस अदृश्य नाली को खोजने के लिए ABP न्यूज़ की टीम नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 के जयनगर में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने इस अदृश्य नाली की कहानी बताई. 

दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन
मामले की गंभीरता को समझते हुए, नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा ने खुद ही उस जगह का दौरा किया. उन्होंने पुष्टि की कि मौके पर किसी भी नाली का निर्माण नहीं पाया गया. यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले की गहन जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, आयुक्त ने इस मामले की शिकायत EOW में की है. 

कागजी नाली का सच कब आएगा सामने?
यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि चोरी की घटनाएं आमतौर पर घरों, दुकानों या गाड़ियों तक ही सीमित रहती हैं लेकिन सिंगरौली में तो पूरी की पूरी नाली ही कागजों से ‘गायब’ हो गई. यह घटना नगर निगम के कामकाज और व्याप्त भ्रष्टाचार के स्तर पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है. 

स्थानीय लोग इस घटना से बेहद नाराज हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस ‘कागजी’ नाली का सच सामने आता है. 

Input By : देवेंद्र पाण्डेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget