एक्सप्लोरर

मंत्री विजय शाह ने रुकवा दी थी विद्या बालन की शूटिंग, जब अभिनेत्री ने 'डिनर' करने से किया था इनकार!

Vijay Shah News: एमपी के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के चलते घिरे हैं. अब 4 साल पुराना मामला फिर सामने आया है, जब उन्होंने विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग रुकवा दी थी.

Vijay Shah News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह तबसे विवादों में घिर गए हैं, जबसे उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया. 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग करने वालीं भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर पूरे देश को नाज है, लेकिन मंत्री विजय शाह ने अपने बयान से उनका अपमान किया जिससे वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. अब उनका एक पुराना मामला सामने आ रहा है, जिसमें विजय शाह पर आरोप था कि उन्होंने अपने 'ईगो' के चलते विद्या बालन की शूटिंग रुकवा दी थी.

पाकिस्तानियों और आतंकवादियों का जिक्र कर कर्नल सोफिया कुरैशी को 'उनकी बहन' बताने वाले एमपी के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का चार साल पुराना मामला फिर से उभर कर सामने आ गया है. दावा है कि विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग को विजय शाह ने केवल इसलिए रुकवा दिया था, क्योंकि एक्ट्रेस ने मंत्री के 'डिनर' प्रस्ताव को ठुकरा दिया. 

बालाघाट जिला वन अधिकारी ने कर दिया था मना
बात साल 2020 के नवंबर की है. तब विजय शाह तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में वन मंत्री थे. उस दौरान विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग भी एमपी के जंगलों में हो रही थी. फिल्म की प्रोडक्शन टीम की गाड़ी को कथित तौर पर जंगल जाने से रोक दिया गया था. बालाघाट के जिला वन अधिकारी ने प्रोडक्शन टीम की गाड़ियों को जंगल में जाने से मना कर दिया था और कहा था कि केवल दो गाड़ियों के जाने की ही अनुमति है. 

विजय शाह ने आरोपों पर दी थी सफाई 
उस समय विजय शाह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था. विजय शाह का कहना था कि उन्होंने खुद ही विद्या बालन के डिनर और लंच के निमंत्रण को अस्वीकार किया था. विजय शाह का कहना था, ''जिन लोगों ने शूटिंग के लिए परमिशन मांगी, मैं उन लोगों के लिए बालाघाट पर मौजूद था. उन्होंने खुद मुझसे डिनर करने की अपील की थी, लेकिन मैंने कहा कि यह अभी संभव नहीं है.''

विजय शाह ने यह भी कहा, ''मैं आप लोगों से तब मिलूंगा जब महाराष्ट्र आऊंगा. लंच और डिनर तो मैंने खुद ही मना किया था, लेकिन शूटिंग को मना नहीं किया.''

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget