एक्सप्लोरर

उज्जैन सिंहस्थ के लिए मेगा मेकओवर, 13851 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से बदलेगी महाकाल नगरी

सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए 2027 की दीपावली तक का लक्ष्य रखा गया है. उज्जैन-जावरा के बीच 98.73 km लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर की लागत 5,017 करोड़ रुपये बताई गई है.

सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार उज्जैन को बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में विकसित करने में जुटी है. सिंहस्थ की तैयारियों के लिए सरकार ने 10 विभागों से जुड़ी 128 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल अनुमानित लागत करीब 13,851 करोड़ रुपये है. इन परियोजनाओं में सड़क, पुल, फ्लाईओवर, घाट, पानी, सीवरेज और यातायात से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शामिल हैं.

सड़क और कनेक्टिविटी पर सबसे बड़ा फोकस :

सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क नेटवर्क को बड़े स्तर पर अपग्रेड किया जा रहा है. उज्जैन-इंदौर छह लेन परियोजना पर करीब 1,692 करोड़ रुपये खर्च होने हैं. वहीं 2,935 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'हिंदू' फारसी शब्द है, हमारे धर्मग्रंथों में नहीं मिलता', दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा

उज्जैन-जावरा के बीच करीब 98.73 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर की लागत लगभग 5,017 करोड़ रुपये बताई गई है. इसमें सात फ्लाईओवर, तीन रेलवे ओवरब्रिज, आठ बड़े और 22 छोटे पुलों के साथ अंडरपास भी प्रस्तावित हैं. इसका लक्ष्य दिसंबर 2027 तक काम पूरा करना है.

शहर के भीतर भी ट्रैफिक व्यवस्था बदलने की तैयारी है. हरिफाटक क्षेत्र में 629 मीटर लंबे अंडरपास समेत कई सड़क और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इसके अलावा इंद्रानगर-नीलगंगा और इंदौर गेट-निकास चौराहा क्षेत्र में करीब 945 करोड़ रुपये की लागत से 5.30 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है.

क्षिप्रा किनारे बनेंगे नए घाट :

सिंहस्थ का सबसे बड़ा केंद्र क्षिप्रा नदी रहेगी. श्रद्धालुओं के स्नान और आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए करीब 29.2 किलोमीटर क्षेत्र में नए घाट और उससे जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं. इस परियोजना की लागत लगभग 778 करोड़ रुपये बताई गई है.

क्षिप्रा में प्रदूषित पानी की समस्या से निपटने के लिए कान्ह क्लोज्ड-डक्ट डायवर्जन प्रोजेक्ट भी महत्वपूर्ण है. करीब 919.94 करोड़ रुपये की इस योजना में 30 किलोमीटर से ज्यादा लंबी डायवर्जन प्रणाली प्रस्तावित है. इसका उद्देश्य कान्ह नदी के प्रदूषित पानी को क्षिप्रा में मिलने से रोकना है.

सिंहस्थ के लिए हाईटेक कंट्रोल सेंटर :

सरकार की योजना सिर्फ सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है. सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए 139.14 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाना है.

इस सेंटर के जरिए CCTV, ड्रोन और डेटा एनालिटिक्स से मेले की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी. AI आधारित भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और रूट की जानकारी देने वाले मोबाइल एप समेत साइबर सुरक्षा, सफाई और जल व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी.

2027 की दीपावली तक काम पूरा करने का लक्ष्य :

सरकार ने सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए 2027 की दीपावली तक सभी प्रस्तावित काम पूरे करने का लक्ष्य रखा है. अप्रैल 2026 में हुई मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में 2,923.84 करोड़ रुपये के 22 अतिरिक्त कार्यों को मंजूरी दी गई थी. साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए थे.

40 करोड़ श्रद्धालुओं की तैयारी :

प्रशासन सिंहस्थ 2028 में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखकर तैयारियां कर रहा है. इसी वजह से उज्जैन के साथ आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग, होम स्टे और जन सुविधाओं को विकसित करने पर भी जोर है.

यह भी पढ़ें: गुना: अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर! दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर पहुंची बहन

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget