एक्सप्लोरर

इस्तीफा देकर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान, 'मैं छह बार विधायक...'

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह बुधनी की जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञ हैं और अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में लगा देंगे.

Shivraj Singh Chouhan Resigns: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान काफी भावुक हो गए.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''आज मैं बहुत भावुक हूं. मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है. मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है. मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था. बचपन से ही आंदोलन किए और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया.

इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं छह बार विधायक रहा, सांसद के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया. पिछला विधानसभा का चुनाव मैंने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था और अभी लोकसभा में इसी जनता ने मुझे जिताया. 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है, क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है और इस जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया है. जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है और अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ मैं जनता की सेवा में लगा रहूंगा. 

अपने प्राणों से प्रिय जनता को बारंबार प्रणाम!''

शिवराज सिंह चौहान की विदिशा लोकसभा क्षेत्र से यह छठवीं जीत है.

बीजेपी आलाकमान ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से प्रत्याशी बनाया था. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से रिकार्ड 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है. यह उनकी प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है. पहले नंबर पर इंदौर के शंकर लालवानी रहे. शंकर लालवानी ने 10 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: इस दिन हुआ था गंगा नदी का पृथ्वी पर उद्गम, जानें भरतपुर में एकमात्र गंगा मंदिर का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget