एक्सप्लोरर

MP Crime: 'रात में घर क्यों नहीं आए?' पत्नी के सवाल से नाराज पति बना हैवान, माचिस की तीली फेंक लगा दी आग

MP Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल में पति ने मामूली विवाद होने पर पत्नी को आग के हवाले कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गई. पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरुका से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामाला सामने आया है, जिसमें एक मामूली विवाद के बाद पत्नी से मारपीट करते हुए पति ने उसके कपड़ो में आग लगा दी. महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. पीड़िता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

30 साल की दीपा बैगा का पति जयलाल बैगा मजदूरी का काम करता है. बीती रात वो घर नहीं आया और न ही इस बात की जानकारी उसने अपनी पत्नी को दी थी. जब दीपा ने पति जयलाल को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था. सुबह घर आने के बाद पत्नी ने रात में घर न आने की वजह पूछी तो जयलाल आग बबूला हो गया और दीपा के साथ मारपीट करने लगा.

पत्नी को किया आग के हवाले

जयलाल ने मारपीट कर पत्नी दीपा को जमीन पर गिरा दिया. इतना ही नहीं, आक्रोशित जयलाल ने माचिस की तीली जलाकर दीपा पर फेंक दिया, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई. कपड़ों में आग लगने से दीपा गंभीर रूप से झुलस गई. आग लगते ही दीपा अपने बचाव के लिए आस-पड़ोस में भागने लगी और अपनी मौसी के घर पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी.

मौसी का घर पड़ोस में होने की वजह से घर में मौजूद लोगों ने किसी तरीके से महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल शहडोल लाया, जहां उसका इलाज शुरू हो गया है.

पति के खिलाफ मामला दर्ज 
इस पूरे मामले पर शहडोल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने जानकारी देते हुए कहा कि रात को घर ना आने की वजह पूछे जाने पर नाराज जयलाल ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसके गिर जाने पर उसके ऊपर जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी. पत्नी को जलाने वाले पति जयलाल बैग के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

ये भी पढ़ें: भिंड में रेस्क्यू के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को 25 लाख की मदद का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget