एक्सप्लोरर

Shahdol News: मोबाइल फोन बिजी मिलने पर सनकी प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, सलाखों के पीछे पहुंचा

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में प्रेमिका का फोन व्यस्त मिलने पर प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने प्रमिका की हत्या करने से पहले, जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप भी किया.

Shahdol Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या महज इस बात के लिये कर दी क्योंकि उसका फोन बिजी मिल रहा था. घटना जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. देवलोंद पुलिस के अनुसार ग्राम डुंडी डाडी की रहने वाली रेखा सिंह गोंड 31 मार्च को दोपहर में घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत थाना देवलोद में दर्ज कराई. 

होली के बहाने प्रमिका से मिलने आया
इसके बाद 13 अप्रैल को रेखा की लाश जंगल में एक पेड़ पर लटकी हुई मिली. पुलिस ने दर्ज करके मामला विवेचना में ले लिया. इसी बीच मोबाइल नंबर की जांच करने पर पता लगा कि रेखा सिंह गुजरात में नौकरी करने वाले गांव के ही रमेश साकेत से लगातार बातचीत कर रही थी. पुलिस ने रमेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मृतका से प्यार करता था. मार्च महीने में होली के बहाने उससे मिलने भी आया था और उसे स्मार्टफोन गिफ्ट किया था. 31 मार्च को उसने रेखा को सुबह 9 बजे फोन लगाया तो फोन व्यस्त मिला. 

MP News : विदेशों में भी धूम मचा रहा है बड़वानी का केला, लंबाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जंगल में जाकर की हत्या
बाद में आरोपी रमेश ने रेखा को फोन लगाया और फोन व्यस्त होने का कारण पूछा. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. इसके बाद रमेश ने दोपहर में रेखा को जंगल में बुलाया और उसके साथ रेप किया. फिर उसने अपना गिफ्ट किया हुआ मोबाइल वापस ले लिया. इस बात पर दोनों में फिर झगड़ा होने लगा और दोनों पेड़ पर चढ़ गए. इसी बीच रमेश ने रेखा के दुपट्टे से फंदा बनाकर उसे पेड़ से लटका दिया. वह रेखा के मरने का इंतजार करते हुए 45 मिनट तक पेड़ के नीचे खड़ा रहा. जब वह निश्चित हो गया कि रेखा की मौत हो गई है तो वह अपने मामा के घर चला गया.

पूछताछ में जुर्म कबूला
शहडोल पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया है कि मृतिका रेखा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच करने पर पुलिस ने रमेश साकेत से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. रमेश को ब्यौहारी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस जांच में पता चला कि रमेश स्वयं को निर्दोष साबित करने के लिए गांव में ही रह कर रेखा के परिजनों के साथ मिलकर उसे ढूंढने का दिखावा भी करता रहा. बाद में पुलिस पूछताछ में रमेश साकेत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. देवलोद पुलिस ने रमेश के खिलाफ धारा 376, 302 और 201 का अपराध दर्ज किया.

MP News: भोपाल के एक घर में 3 महीने में हुई 5 बार चोरी, जानिए चोरों को क्यों रास आ रहा है यह घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget