एक्सप्लोरर

MP News: कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर हमला, कहा- हमेशा देश को बदनाम करने की कोशिश की, जनता नहीं करेगी माफ

Kailash Vijayvargiya on Rahul Gandhi: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- जब भारत की साख बढ़ रही हो तो राहुल गांधी ने विदेश में जाकर हमेशा भारत को बदनाम करने की कोशिश की है. देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से लंदन में दिए गए बयान को लेकर बीजेपी (BJP) उनपर हमलावर है. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है. इसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में एक कांग्रेस नेता की ओर से बीजेपी ज्वाइन करने वाले कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान विजयवर्गीय जमकर कांग्रेस पर बरसे.

कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''कांग्रेस का नेटवर्क बहुत कमजोर है. गंभीर नहीं है, इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी लगता है कि देश को अब मोदी सरकार ही मजबूत बना सकती है. सबको मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास है, इसलिए सब कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आ रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''पूरी दुनिया में भारत के साख बढ़ रही है. हम सबने देखा है किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रूस-यूक्रेन के दौरान बीस हजार से ज्यादा लोगों को वहां से निलाका. ऐसा कोई देश नहीं कर पाया.''

राहुल ने हमेशा देश को बदनाम करने की कोशिश की- विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, ''भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नागरिकों को निकाला और तिरंगे की आन बान शान इतनी बढ़ाई कि पाकिस्तानी को भी वहां से अपने नागरिकों को निकलने के लिए तिरंगे की ओड़ लेनी पड़ी. ऐसे समय में जब भारत के साख बढ़ रही हो तो राहुल गांधी ने विदेश में जाकर हमेशा भारत को बदनाम करने की कोशिश की है. देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.''

आज हर घर में खुशी का माहौल- विजयवर्गीय

मोदी सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल से एक्साइड ड्यूटी कम करने को लेकर विजयवर्गीय ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं. पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि महिलाओं के इस्तेमाल में आने वाली रसोई गैस के भाव भी कम हुए हैं. आज हर घर में खुशी का माहौल है.'' वहीं, ओबीसी आरक्षण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से बीजेपी पर लगाए गए आरोप को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ की लापरवाही के कारण यहां केस उलझा था. मैं समझता हूं कि शिवराज सिंह चौहान ने इसे बड़ी ही गंभीरता से लिया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक आरक्षण भी दे रहे हैं. ओबीसी का अधिकार है, जो उन्हें मिलेगा.

यह भी पढ़ें-

MP News: नीमच के मनासा में हत्या का आरोपी 18 घंटे में गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

MP News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जबलपुर-पुणे और रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई संचालन अवधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget