एक्सप्लोरर

MP: सीहोर में दो युवकों ने नाबालिग को बनाया बंधक, किया रेप, फिर खिला दी सल्फास की गोली

Sehore News: सीहोर में नाबालिग से रेप और सल्फास खिलाकर हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अहमदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि 2 युवकों ने एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया और फिर उसे सल्फास की गोली खिलाकर मार डाला.

पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी पहले से उनकी बेटी को जानते थे और बहला-फुसलाकर ले गए. गंभीर हालत में लड़की को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दोनों आरोपी गिरफ्तार
घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत हत्या और रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

वहीं, इस जघन्य अपराध को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है.

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और 'एक्स' पर लिखा, "नाबालिग से रेप और सल्फास खिलाकर हत्या! क्या मुख्यमंत्री दोषियों को फांसी दिलवाएंगे? पीड़ित परिवार सड़क पर शव रखकर बैठा है, लेकिन बीजेपी सरकार पूरी तरह बेफिक्र है." उन्होंने यह भी मांग की कि जांच निष्पक्ष और दबावमुक्त होनी चाहिए, ताकि सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके.

परिवार में मातम
लड़की का परिवार चाहता है कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि जब लड़की की लाश लेकर पुलिस से इंसाफ मांगने पहुंचे, तब पुलिस ने पीड़ित परिवार और उनके साथ गए ग्रामीणों के ऊपर लाठियां चलाईं.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget