एक्सप्लोरर

Sehore Registry Fee: सीहोर में 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी रजिस्ट्री शुल्क की नई दर, जान लें अब कितना चार्ज लगेगा?

Property Registry Fee Expensive in Sehore: सीहोर जिले में 1 अप्रैल से अचल संपत्ति की रजिस्ट्री करा लें. नया वित्तीय वर्ष चालू होती ही नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी और 15 फीसद ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा.

Property Registry Fee Expensive in Sehore: सीहोर जिले में अगर आपने मकान, दुकान, प्लॉट, कृषि भूमि या फिर अन्य किसी तरह की अचल संपत्ति खरीदी है तो 31 मार्च से पहले रजिस्ट्री करा लें. रजिस्ट्री कराने में चूक गए तो वित्तीय वर्ष 2022-23 चालू होते ही नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी. इसके तहत 15 फीसद ज्यादा रजिस्ट्री शुल्क चुकाना पड़ेगा. पंजीयक विभाग की नई दर 1 अप्रैल से जिले में लागू होगी.

इससे पहले पुरानी दरों पर ही अवकाश के दिनों त्योहार छोड़कर भी रजिस्ट्री कराई जा सकती है. गौरतलब है कि साल 2017 में रजिस्ट्री शुल्क में इजाफा हुआ था. उसके बाद पिछले 5 साल से रजिस्ट्री शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. पंजीयक विभाग राजस्व बढ़ाने के लिए इस बार जिले में नए वित्तीय वर्ष 2022-23 से 15 फीसद तक रजिस्ट्री शुल्क में इजाफा करने जा रहा है. इसके लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च स्तर पर भेजा जा चुका है.

1 अप्रैल से लागू हो जाएगी रजिस्ट्री पर बढ़ी नई दर

प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगते ही रजिस्ट्री पर बढ़ाई गई नई दर 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी. पंजीयक विभाग 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में जोर शोर से लग गया है. निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अवकाश के दिनों में दफ्तर खोल रजिस्ट्री की जा रही है. रोजाना उप पंजीयक कार्यालय पर 55 रजिस्ट्री करने का टारगेट रखा गया है. सीहोर, आष्टा में अभी 30 और इछावर, नसरुल्लागंज, बुधनी, दोराहा, उप पंजीयन कार्यालय में 5 से 15 तक रोजाना रजिस्ट्री हो रही है. 31 मार्च से पहले तक पुरानी दर पर ही पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री होगी. जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी.

15 फरवरी तक आपत्ति, सुझाव दर्ज कराने का समय

बैठक में सभी उप जिला मूल्यांकन समिति से वर्ष 2023 की गाइडलाइन दरों के मिले प्रस्ताव पर चर्चा की गई. अब आम जनता और सर्व साधारण के सुझाव प्राप्त किए जाना है. उप जिला मूल्यांकन समिति सीहोर, आष्टा, बुधनी, नसरुल्लागंज, इछावर और दोराहा की तरफ से वर्ष 2022-23 के अचल संपति का मूल्यांकन संबंधी अंतिम दरों का प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति को प्राप्त हो चुके हैं. प्रस्ताव जिला पंजीयक कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध हैं. प्रस्तावित दरों के संबंध में सुझाव और आपत्ति 15 फरवरी तक कार्यालय समय में जिला पंजीयक और संयोजक जिला मूल्यांकन समिति के सामने पेश किया जा सकता है. 

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण में 57 फीसदी से ज्यादा मतदान, 58 सीटों पर 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक

Manipur Election 2022: चुनाव आयोग ने मणिपुर में बदली वोटिंग की तारीखें, जानें अब कब डाले जाएंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget