एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान, 58 सीटों पर 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक

UP Election 2022: मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा. लोगों में वोटिंग (Voting) को लेकर उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतार देखने को मिली. 

UP Election First Phase Voting: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 (Uttar Pradesh Assembly Election) की शुरुआत हो चुकी है. पहले चरण के तहत प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा. लोगों में वोटिंग (Voting) को लेकर उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों (Voting Centre) के बाहर लंबी-लंबी कतार देखने को मिली. 

पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इन सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी लड़ रहे हैं, जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं. यानी कि इन 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक हो गई. इनमें से किसे जीत मिलती है और किसे हार, इसका फैसला 10 मार्च को होगा.

58 फीसदी वोटिंग

शाम 6 बजे तक 58 विधानसभा सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा मतदान कैराना में हुआ. यहां 65.3% मतदान हुआ. सबसे कम वोटिंग साहिबाबाद में हुई. यहां 38% मतदान हुआ.

किस जिले में कितनी वोटिंग हुई

आगरा- 60.33 फीसदी
अलीगढ़-60.49 फीसदी
बागपत-61.55 फीसदी
बुलंदशहर-60.52 फीसदी
गौतमबुद्धनगर-56.73 फीसदी
गाजियाबाद-54.77 फीसदी
हापुड़-60.50 फीसदी
मथुरा-63.28 फीसदी
मेरठ-60.91 फीसदी
मुजफ्फरनगर-65.34 फीसदी
शामली-69.42 फीसदी

105 साल की महिला ने डाला वोट

मतदान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने हिस्सा लिया. मुजफ्फरनगर में एक मतदान केंद्र पर 105 साल की वृद्ध महिला मतदान करने पहुंची. उन्होंने बताया कि मैंने विकास और सुरक्षा के लिए मतदान किया है.

2017 के चुनाव में बीजेपी को मिली थी 53 सीटों पर जीत

जिन 58 सीटों पर वोटिंग हुई वहां पर बीजेपी जहां 2017 के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रही होगी तो वहीं सपा-आरएलडी अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आस में जुटी होगी. विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी को पहले चरण में शामिल 58 सीटों में से 53 पर जीत मिली थी, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें मिली थी. इसके अलावा एक सीट आरएलडी के हिस्से में गयी थी.

योगी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत हुई EVM में बंद 

पहले चरण के चुनाव में राज्य सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण मैदान में थे. इनकी किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: मुस्लिम महिलाओं का ज़िक्र कर रैली में PM Modi बोले- वोट के ठेकेदारों के पेट में दर्द होने लगा क्योंकि...

PM Modi के परिवारवाद वाले बयान पर Akhilesh Yadav का तंज, बोले- परिवार वाला झोला उठाकर नहीं भागेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget