एक्सप्लोरर

Manipur Election 2022: चुनाव आयोग ने मणिपुर में बदली वोटिंग की तारीखें, जानें अब कब डाले जाएंगे वोट

Manipur Election 2022: चुनाव आयोग ने मणिपुर में बदली वोटिंग की तारीखें.

Manipur Election 2022: चुनाव आयोग ने मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों में बदलाव कर दिया है. चुनाव आयोग के पुराने फैसले में मणिपुर में पहले चरण का मतदान 27 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान तीन मार्च को होना था, लेकिन अब जो नया फैसला हुआ है उसके मुताबिक पहले चरण की वोटिंग 28 फरवरी और दूसरे चरण की वोटिंग 5 मार्च को कराई जाएगी.

 

आपको बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा मंगलवार को दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर गए थे और वहां उन्होंने चुनावी तैयारियों का जायज़ा लिया था. मंगलवार को सुशील चंद्रा ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल में कहा था कि निर्वाचन आयोग चुनावों में सरकारी मशीनरी और धन बल के दुरुपयोग को कतई सहन नहीं करेगा.

अपनी टीम के साथ इम्फाल पहुंचे चंद्रा ने कहा था कि मतदान अधिकारियों के किसी भी तरह की दुर्भावनापूर्ण मंशा या पक्षपात करने के बारे में पता चलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा था कि मतदाता निर्वाचन आयोग के ‘सीविजिल ऐप’ पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं. उन्होंने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के राज्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मणिपुर में 16.4 प्रतिशत मतदान केन्द्रों का प्रबंधन महिलाओं द्वारा किया जायेगा.

चंद्रा ने बताया था कि पांच विधानसभा क्षेत्रों - सिंगजामेई, थौबल, याइसकुल, वांगखेई और चूड़ाचांदपुर में अपने बूथों का प्रबंधन विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाएगा. उनकी ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के 2,968 मतदान केंद्रों में से 2,400 में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, और शेष स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन वीडियो रिकॉर्डिंग के दायरे में आयेंगे.

चंद्रा ने कहा था कि वरिष्ठ नागरिक, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज और आवश्यक सेवाओं में लगे लोग डाक मतपत्र की सुविधा का उपयोग करके अपना वोट डाल सकेंगे. उन्होंने बताया था कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों और ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने वाले राजनीतिक दलों को उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रकाशित करने की आवश्यकता है. जनीतिक दलों के लिए यह भी अनिवार्य है कि वे उन उम्मीदवारों के बारे में जिनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं, विस्तृत जानकारी समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रचारित करें, साथ ही इस तरह के चयन का कारण भी बताएं.

कोविड​​-19 प्रोटोकॉल और टीकाकरण की स्थिति पर, चंद्रा ने कहा था कि चुनाव संबंधी कार्यों में शामिल सभी मतदान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से टीका लगवाना होगा. उन्होंने बताया था कि पात्र मतदानकर्मियों को एहतियाती खुराक दी जा रही है.

Uttarakhand Election: 'कांग्रेस ने जनरल रावत को सड़क का गुंडा कहा था, अब उनके नाम का इस्तेमाल कर रही', पीएम मोदी का 'पंजे' पर बड़ा हमला

RBI मॉनेटरी पॉलिसी की 12 जरूरी बातें फटाफट जान लें, आप पर पड़ेगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget