एक्सप्लोरर

Sehore News: स्वच्छता रैंकिंग में सीहोर को इस साल हुआ तीन पायदान का नुक्सान, जानिए- क्या रही वजह

Sehore News: सीहोर में स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका इस बार बीते साल की अपेक्षा तीन पायदान नीचे खिसक गई. स्वच्छता सर्वे में नगरपालिका अंडर 50 में भी जगह नहीं बना पाई.

Sehore News: सीहोर में स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका इस बार बीते साल की अपेक्षा तीन पायदान नीचे खिसक गई. स्वच्छता सर्वे में नगरपालिका अंडर 50 में भी जगह नहीं बना पाई. इसका मुख्य कारण सफाई के प्रति जागरूकता की कमी रहा. उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार रैंकिंग सुधरेगी, लेकिन नगरपालिका सीहोर पिछड़ गई. 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सीहोर नगरपालिका को 117वां स्थान मिला है जबकि बीते साल 2020 में सीहोर नपा की रैकिंग 114वें स्थान पर थी. इस बार एक से तीन लाख की आबादी वाले 4532 शहरों में 6 हजार अंक का तीन बिंदुओं पर स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया, जिसमें से सीहोर नगर पालिका को 3089 अंक मिले हैं, जो लगभग 50 फीसदी है. भारत सरकार द्वारा 2021 में एक से तीन लाख आबादी वाले शहरों का स्वच्छता सर्वे कराया है, जिसमें 4532 शहरों को शामिल किया गया है. 6 हजार अंक का तीन बिंदुओं को सर्वे हुआ है, जिसमें सीहोर नगर पालिका को 6 हजार में से 3089 अंक प्राप्त हुए है, जिसे सर्विस लेवल प्रोसेस के 2400 में से 1396, सिटीजन वायज 1800 में से 1192 और प्रमाणीकरण 1800 में से 500 अंक मिल हैं, जिससे देश में सीहोर नगर पालिका को 117 स्थान मिला है. हालांकि इस बार नगर पालिका द्वारा किए गए प्रयास से बेहतर रैंकिंग की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन जहां चूक हुई है, उन बिंदुओं पर 2022 में बेहतर रैंकिंग के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. 


Sehore News: स्वच्छता रैंकिंग में सीहोर को इस साल हुआ तीन पायदान का नुक्सान, जानिए- क्या रही वजह

ऐप के इस्तेमाल से परहेज

नगर पालिका क्षेत्र में कई जगह लग रहे कचरे के ढेर शहर से नगर पालिका ने हटा दिए हैं. वहीं कचरा गाड़ी समय के साथ ही चिह्नित स्थानों पर सुबह-शाम कचरा गाड़ी पहुंच रही है. बाजार की सफाई देर रात में करा दी जाती है. इससे स्वच्छता में काफी सुधार हुआ है, लेकिन कई लोग गीला, सूखा, बायोवेस्ट और इलेक्ट्रानिक कचरे के लिए अलग-अलग हरे, नीले, काला और पीला डिब्बा उपयोग नहीं कर हैं.

साथ ही स्वच्छता को लेकर एप का उपयोग बेहद कम कर रहे है. जबकि सर्वेक्षण में एप पर की गई शिकायत व निपटान के आधार पर ही अंक दिए जाते हैं. लोग जागरूकता का परिचय देने की जगह लापरवाही बरत रहे हैं. इतना ही नहीं व्यवस्थित कचरे के निपटान की जगह अभी भी कई लोग कचरे को सार्वजनिक स्थान व सड़कों पर फेंक देते हैं. इससे कई जगह स्वच्छता की कमी नजर आ रही है. वहीं नगर पालिका को 100 सफाई कर्मचारी, 10 डोर-टू-डोर वाहन, 4 ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी की और जरूरत है.

शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी

सीहोर नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नगरपालिका अधिकारियों का मानना है कि कुल प्राप्त अंक से 500 अधिक अंक मिल सकते थे, जिससे हम लोग अंडर 50 में जगह बना सकते थे. कुछ कमियां रहीं, जिन्हें दूर करने के प्रयास नगर पालिका करेगी.

लोगों को किया जाएगा जागरूक 

लोगों को स्वच्छता के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे. वहीं बेहतर रैंकिग में जो भी संसाधन कम है, उनको भी बढ़ाया जाएगा. सर्विस लेवल प्रोसेस और सिटीजन वायस बिंदु पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. लोगों के व्यवहार परिवर्तन के प्रयास व अपील करेंगे. लोगों से अपील है कि अपने घरों में अलग-अलग कचरे के लिए अलग-अलग डिब्बे रखे. कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें. गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग डालें. शहर को स्वच्छ रखने की आमजन की भी जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें :-

MP News: शेयर मार्केट का लालच देकर ठगी का शिकार बनाने वाली गैंग का पर्दाफाश, ऐसे देते थे लोगों को झांसा

Madhya Pradesh News: जानिए महिला ने पीएम मोदी के बारे में ऐसा क्या कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हंस पड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget