एक्सप्लोरर

Sehore: सीएम शिवराज के गृह जिले में एसपी ने किया ऑटो चालकों का सम्मान, साथ ही बताये चालान के मायने

Madhya Pradesh: सीहोर में सड़क हादसा को रोकने के लिए स्कूल वैन और बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने को लेकर जागरूक किया गया. इस दौरान पुलिस कप्तान ने बताया कि चालानी कार्रवाई क्यों की जाती है?

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ ऑटो और बस चालकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि चालानी कार्रवाई केवल परेशान करने के लिए नहीं की जाती है बल्कि यातायात पुलिस नियमों का पालन कराने के लिए चालानी कार्रवाई करती है. इस दौरान पुलिस कप्तान ने ऑटो चालकों का सम्मान भी किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला सीहोर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान खासतौर पर स्कूल वैन और बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने को लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है. इस मौके पर एसपी मयंक अवस्थी ने दुर्घटना के कई उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्घटना थोड़ी सी लापरवाही से हो जाती है, लेकिन इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है. उन्होंने कहा कि हेलमेट नहीं पहनने से कई लोगों की दुर्घटना में जान जा चुकी है.

एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना से हर साल मध्य प्रदेश में हजारों लोगों की जान चली जाती है. इस दुर्घटना को रोकने के लिए छोटी-छोटी सावधानी रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा जब्त चालानी कार्रवाई की जाती है, तो लोग अपना प्रभाव जमा कर बचना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि चालानी कार्रवाई केवल परेशान करने के लिए नहीं की जाती है, बल्कि यातायात व्यवस्था और नियमों का पालन करने के लिए की जाती है. 

पहली बार ऑटो चालकों का सम्मान

सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने यातायात नियमों का पालन करने और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने वाले ऑटो चालकों का सम्मान किया. इस दौरान वाहन चालक वहीद खान सहित कई लोगों को चश्मे भी वितरित किए गए. यह पहला मौका है, जब पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को सम्मान किया जा रहा है. एसपी मयंक अवस्थी ने यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की जमकर तारीफ भी की. कोरोना काल के दौरान जिस वाहन चालकों ने लोगों की मदद की, उनका भी सम्मान किया गया.

Watch: दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने वालो युवक पर हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget