एक्सप्लोरर

'कहां गई जलेबी, कहां गया शक्कर, हो गया घनचक्कर', हरियाणा के नतीजों पर CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को घेरा

MP News: सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तंज कसा है.

CM Mohan Yadav On Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने जा रही बीजेपी गदगद है. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. समर्थनक पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाने में जुटे हैं. चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. कांग्रेस खेमे में हार पर मंथन का दौर शुरू हो गया है. हरियाणा में बीजेपी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को पलट दिया. सर्वे में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था.

बीजेपी को मिली अप्रत्याशित सफलता से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खुश हैं. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तंज कसते हुए कहा, ''कहां गई जलेबी, कहां गया शक्कर, हो गया घनचक्कर, 'पप्पू' तीसरी बार भी फेल हो गये''.

बता दें कि मुख्यमंत्री मंगलवार को सीहोर जिले के भैरुदा पहुंचे थे. उन्होंने ग्राम विकास सम्मेलन में शिरकत की. उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ की दुकान चलाने का आरोप लगाया. 

झूठ की दुकान चलाना जानते हैं राहुल गांधी- CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ अपनी दुकान चलाना जानते हैं. उन्होंने कहा कि जमीन पर कम हवा में ज्यादा रहते हैं. माना जा रहा है कि हरियाणा की हार कांग्रेस के बड़ा झटका साबित हो सकती है. राहुल गांधी ने चुनाव के लिए ताकत झोंक दी थी. कांग्रेस नेता की रैलियों में भीड़ भी उमड़ रही थी. नतीजों ने राहुल गांधी की चुनावी रणनीति पर पानी फेर दिया. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि निश्चित रूप से बीजेपी की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं. मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था. भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है. हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं. जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है."

ये भी पढ़ें-

खरीदने लगा लग्जरी गाड़ियां, सोने की मोटी चेन, ड्रग्स माफिया हरीश को लेकर पुलिस ने किए कई खुलासे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget