एक्सप्लोरर

MP Elections: चुनाव से पहले BJP नेताओं के बीच मनमुटाव दूर करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जानें मिलीं क्या शिकायतें

BJP Internal Survey: बीजेपी ने जो सर्वे कराया है, सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट बेहतर नहीं है. केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष जो फीडबैक है, उसमें सीहोर, आष्टा और इछावर की हालत कमजोर है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में दोनों ही प्रमुख दलों के नेता विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से मैदान में उतर गए हैं. चुनाव में अब महज छह-सात महीने का समय ही बचा है. ऐसे में कांग्रेस की ओर से मालवा (Malwa) क्षेत्र को मजबूती देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं सत्ताधारी बीजेपी (BJP) की ओर से यह जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर (Narendra Singh Tomar) के पास है. केन्द्रीय मंत्री तोमर एक दिन पहले राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर (Sehore) पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने बीजेपी नेताओं से वन टू वन चर्चा की.

रिजॉर्ट में हुई थी बैठक
चुनावों की तैयारियों को देखते हुए एक दिन पूर्व शनिवार को जिला मुख्यालय के एक रिजॉर्ट में बीजेपी की बैठक का आयोजन किया गया था. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर शामिल हुए. बैठक में सीहोर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी नेता शामिल हुए. बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सभी से बंद कमरे में वन टू वन चर्चा की. इस दौरान मनमुटाव दूर करने के लिए भी प्रयास भी किए गए. हालांकि केन्द्रीय मंत्री मनमुटाव दूर करने के अपने प्रयासों में ज्यादा सफल होते नहीं दिखे.

"विधायक के होटल में क्यों होती है बैठक"
बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी मुलाकात की. उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सीहोर जिला मुख्यालय पर बीजेपी की बैठकें विधायक के होटल में होती हैं. यह होटल शहर से चार किलोमीटर दूर है. ऐसे में शहर से कार्यकर्ताओं को यहां तक आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बीजेपी की बैठक शहर के अंदर ही होनी चाहिए, ताकि सहज और सरल तरीके से कार्यकर्ता बैठक में शामिल हो सकें.
 
बीजेपी का गढ़ है सीहोर 
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला बीजेपी का गढ़ है. यहां की चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. तीन संसदीय क्षेत्रों में लगने वाले सीहोर जिले के तीनों ही सांसद बीजेपी से हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी से स्वयं विधायक हैं, जबकि सीहोर से सुदेश राय, इछावर से सीनियर नेता करण सिंह वर्मा और आष्टा से रघुनाथ सिंह मालवीय विधायक हैं. 

सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
चुनाव से पहले बीजेपी ने जो सर्वे कराया है, सूत्रों की मानें तो यह सर्वे रिपोर्ट बेहतर नहीं बताई जा रही है. केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष जो फीडबैक है, उसमें सीहोर, आष्टा और इछावर की हालत कमजोर है. इस फीडबैक को देखते हुए ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतरने की नसीहत दी है.

यह भी पढ़ें : MP Election: मध्य प्रदेश में गद्दार, खुद्दार और बंटाधार की एंट्री, दिग्विजय के वार पर सिंधिया ने ऐसे किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget