एक्सप्लोरर

छावनी में तब्दील हुआ MP का खरगोन जिला, 4 IPS, 15 DSP समेत RAF की हुई तैनाती

MP News: खरगोन (Khargone) शहर के हर गली मोहल्ले के नुक्कड़ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन अपनी तरफ से पूरी सख्ती बरत रहा है ताकि किसी भी तरह शांति कायम की जा सके.

Madhya Pradesh Security Tightened in Khargone: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) जिले को इस वक्त पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. शहर के हर गली मोहल्ले के नुक्कड़ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. रामनवमी (Ram Navami) वाले दिन भड़की हिंसा दोबारा ना भड़के इसलिए जिले में 4 IPS, 15 DSP और बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की कंपनी को तैनात किया गया है.

सख्त है प्रशासन
दरअसल, खरगोन में उपद्रव के बाद से ही इंदौर डिविजनल कमिश्नर डॉ पवन शर्मा और आईजी राकेश गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाल रखा है. दंगा कंट्रोल करने के लिए पिछले 2 दिनों से यहां कर्फ्यू लागू है. वहीं कलेक्टर अनुग्रहा पी ने आदेश जारी कर 8वीं और 9वीं की परीक्षाओं को भी अगले आदेश आने तक के लिए स्थगित कर दिया है. प्रशासन अपनी तरफ से पूरी सख्ती बरते हुए है ताकि किसी भी तरह शांति कायम की जा सके.

सीएम शिवराज ने की बैठक 
खरगोन शहर में लगे कर्फ्यू के लिए अन्य जिलों से पुलिस बल को बुलाया गया है. अब तक आरटीपीसी के 77, 13वीं वाहिनी इंदौर-ग्वालियर से 92, 1वीं वाहिनी प्रशिक्षित से 54 व इंदौर से 31 और आरपीटीसी प्रशिक्षण के 152, एसटीएफ के 65 जवानों सहित कुल 850 पुलिस बल खरगोन पहुंच चुका है. अभी अन्य जिलों से 500 से अधिक बल पहुंच रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने खरगोन और बड़वानी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस और राज्य के गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की है. राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी व अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे.  


छावनी में तब्दील हुआ MP का खरगोन जिला, 4 IPS, 15 DSP समेत RAF की हुई तैनाती

सीएम ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों को सख्त लहजे में कह दिया है कि कोई भी दंगाई, गुंडागर्दी करे तो सख्त कार्रवाई करें. वहीं, डीजीपी सुधीर सक्सेना ने मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत करते हुए बताया कि पुलिस ने कुछ दंगाइयों को वीडियो के आधार पर चिह्नित किया है, जिनपर कार्रवाई की जा रही है. खरगोन में मंगलवार को भी दंगाइयों की संपत्ति को जमींदोज करने की कार्रवाई जारी है. बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन की स्थिति सामान्य है. दंगाई कितने भी बड़े ताकतवर हों, बख्शे नहीं जाएंगे. ओवैसी ने कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. जिस पर मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय और ओवैसी ने पत्थर मारने वालों पर एतराज नहीं जताया. मध्य प्रदेश शांति का टापू था और रहेगा.


छावनी में तब्दील हुआ MP का खरगोन जिला, 4 IPS, 15 DSP समेत RAF की हुई तैनाती

जारी है कार्रवाई 
मध्य प्रदेश के खरगोन में हिंसा के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. अभी तक इस मामले में 84 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही 45 मकानों पर बुलडोजर चला है. वहीं, दंगाइयों से नुकसान की भरपाई की जाएगी. इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा. वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान के आवास पर खरगोन हिंसा को लेकर बैठक हुई थी. उन्होंने कहा है कि खरगोन में आज भी कार्रवाई जारी रहेगी. अभी तक 95 दंगाई गिरफ्तार हुए हैं. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. इस संबंध में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए है.

ये भी पढ़ें: 

Bhopal News: दूसरे पति से तालाक ले रही महिला ने मांगे 9 लाख रुपये प्रति माह, कोर्ट ने कहा- शादी कोई लॉटरी नहीं

Jabalpur News: जबलपुर में निर्मल नर्मदा अभियान शुरू, कलेक्टर की अपील- नदी के तट पर पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget