एक्सप्लोरर

सिंधिया परिवार ने किया था सरदार पटेल के सपने को पूरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस तरह दिलाई याद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर की डीपी बदली है. इसमें सरदार पटेल के साथ सिंधिया के दादा स्वर्गीय जीवाजी राव सिंधिया नजर आ रहे हैं. इस फोटो के पीछे एक कहानी है, आइए जानते हैं .

Jyotiraditya Scindia Twitter: जब भी इतिहास की बात होती है तो सिंधिया परिवार के आजादी के बाद किए गए बड़े योगदान को लेकर भी चर्चाएं होती है. देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपने को सिंधिया परिवार ने पूरा किया था. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर को देखकर यह याद एक बार फिर ताजा हो जाती है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर पर जो डीपी लगी है, उसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के दादा और स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पिता स्वर्गीय जीवाजी राव सिंधिया नजर आ रहे हैं. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के मुताबिक यह चित्र आजादी के बाद देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के सपने को पूरा करने के बाद का है. आजादी के बाद ग्वालियर के नवाब और इंदौर रियासत के राजा अपनी रियासत को पाकिस्तान में विलय करना चाहते थे. इस बात की जानकारी जब सरदार वल्लभ भाई पटेल को लगी तो उन्होंने जीवाजी राव सिंधिया से संपर्क किया. तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरी जिम्मेदारी के साथ जीवाजी राव सिंधिया से वादा लिया कि दोनों रियासत भारत में ही रहेगी. इसे किसी भी कीमत पर पाकिस्तान में विलय नहीं होने दिया जाए.

जीवाजी राव सिंधिया ने खत्म कराया विवाद

जीवाजी राव सिंधिया ने वादा करते हुए बड़ौदा के राजघराने के गायकवाड़ परिवार के तत्कालीन मुखिया और देवास के पंवार राजघराने के मुखिया को साथ लेकर दोनों रियासत के प्रमुख लोगों से बातचीत की और पाकिस्तान में विलय का विवाद खत्म करवा दिया. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के मुताबिक आजादी के बाद जब इंदौर और भोपाल रियासत भारत के साथ ही रही तो यह सिंधिया परिवार की नहीं बल्कि देश की बड़ी जीत मानी गई. इस दौरान कई बार सरदार पटेल से जीवाजी राव सिंधिया की मुलाकात हुई और इसी दौरान यह चित्र भी लिया गया था.

आजादी के बाद मदद के लिए उठाए कदम

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के मुताबिक आजादी के बाद सिंधिया परिवार ने तत्कालीन सरकारों के आदेश पर आर्थिक मदद के कदम भी उठाए. सिंधिया स्टेट का जब विलय हो गया, इसके बाद अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए सिंधिया राजघराने ने कई बार अपने खजाने भी खोल दिए थे. यही वजह है कि उस समय सिंधिया परिवार के तत्कालीन सरकारों से नजदीकी संबंध रहे. सिंधिया परिवार की बदौलत ही आजादी के बाद कई संकट टाले गए. 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget