एक्सप्लोरर

Saurabh Sharma Case: दिग्विजय सिंह का बड़ा सवाल, 'शिवराज सिंह चौहान ने 20 सालों में किसी पर...'

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार में ठेका प्रणाली शुरू हुई और वसूली करने वालों को नियुक्ति मिलने लगी.

MP News: भोपाल के जंगल में खड़ी एक कार से 50 किलो सोना और करोड़ों की नगद राशि बरामद की गई थी जिसमें पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का नाम आया है. इस मुद्दे पर  पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है. उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में भ्रष्टाचार का इतना बड़ा उदाहरण देखने को नहीं मिला. जंगल में खड़ी कार से 50 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए पाए गए. दिग्विजय सिंह ने मांग की कि हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में इसकी जांच हो.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सौरभ शर्मा जो एक साधारण सिपाही हैं. क्या ये सारी संपत्ति सौरभ शर्मा की है? ये एक जांच का विषय है. मध्य प्रदेश पुलिस ने इसे दबाने का प्रयास किया. हालांकि लोकायुक्त और IT ने इसे जब्त किया है. अगर IT सामने नहीं आती तो शायद ये कार्यवाई नहीं हो पाती. हो सकता है कि मेरी जानकारी ग़लत भी हो. 

वसूली करने वालों की परिवहन विभाग में नियुक्ति - दिग्विजय

उन्होंने आगे कहा, "जब कमलनाथ की सरकार बनी तब इतना दबाव था कमलनाथ जी पर कि परिवहन विभाग गोविंद राजपूत को दिया जाए. इसके बाद एक बोर्ड बनाया गया.  ये तो ज्योतिरादित्य सिंधिया जी बताएंगे. जैसे ही सरकार गिरी और शिवराज सिंह चौहान सीएम बने, सिंधिया जी ने दबाव डाल कर बोर्ड को खत्म किया. शिवराज सिंह चौहान ने इसे खत्म किया. फिर ठेका प्रणाली शुरू हो गई . जो सबसे ज़्यादा वसूली करेगा उसकी नियुक्ति गोविंद राजपूत द्वारा हो जाती थी.''

पूर्व सीएम ने आगे कहा, ''सौरभ शर्मा के साथ संजय श्रीवास्तव, वीरेश, दर्शन सिंह पटेल का नाम आया है. ये लोग नीलामी करके वसूली करते थे .इन लोगों की जांच करें तो मनी ट्रेल पता चल जाएगी. मनोज परमार के घर तो ED पहुंच गई लेकिन अब ED इसे संज्ञान में नहीं लेगा? शिवराज सिंह चौहान ने 20 वर्ष में किसी पर भ्रष्टाचार का केस चलाया हो तो बता दीजिए. सौरभ शर्मा आज कल दुबई में है. दुबई ऐसा केंद्र है जहां इन्वेस्टमेंट होता है. पता लगाना चाहिए कि पैसा कहां से आया ? किसका है ? जांच किसी वरिष्ठ की देखरेख में नहीं हुआ तो दबा दिया जाएगा. मध्य प्रदेश के चीफ जस्टिस की निगरानी में ये जांच होनी चाहिए.''

ये भी पढ़ें- MP: परीक्षा के दौरान मोबाइल के साथ पकड़ा गया 10वीं का छात्र, घर आकर की खुदकुशी

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget