एक्सप्लोरर

MP: परीक्षा के दौरान मोबाइल के साथ पकड़ा गया 10वीं का छात्र, घर आकर की खुदकुशी

Madhya Pradesh News: धारा के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल राकेश यादव ने बताया कि प्री-बोर्ड की मैथ की परीक्षा चल रही थी जिस दौरान एक छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ा गया था.

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार (Dhar) जिले में 10वीं के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. उसकी प्री-बोर्ड (Pre-Board Exam) की परीक्षा चल रही थी और उसे परीक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया गया था. इस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. यह घटना सोमवार रात को उटावाड गांव में हुई है जो कि धार जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि परिवार से पूछताछ से यह जानकारी मिली है कि छात्र एक प्राइवेट स्कूल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था. छात्र के परिवार के सदस्यों ने बताया कि परीक्षा के दौरान जब उसे फोन के साथ पकड़ा गया तो स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ एक्शन लिया. शायद उसी वजह से उसने यह कदम उठाया. परिवार के सदस्य उसे देर रात अस्पताल ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

स्कूल की ओर से आया यह बयान

छात्र घर में फंदे से टंगा मिला था. धार पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राकेश यादव ने पत्रकारों को बताया कि वह प्री-बोर्ड की गणित की परीक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ पाया. गया. टीचर इंचार्ज ने फोन ले लिया और उसे दूसरी आंसर शीट दी. परीक्षा देने के बाद वह स्कूल के ऑफिस में आया और कहा कि वह अपने बड़े भाई को मंगलवार को स्कूल लेकर आएगा और अपना फोन ले जाएगा.

घर लौटकर छात्र ने नहीं की किसी से बात

प्रिंसिपल ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे उन्हें छात्र की खुदकुशी की जानकारी मिली. छात्र के रिश्तेदार गौरव रघुवंशी ने कहा कि स्कूल ने परिवार को जानकारी दी थी कि वह मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है जिसे जब्त कर लिया गया है. वह स्कूल से घर लौट आया और किसी से बात नहीं की. वह अपने कमरे में गया और जहां उसने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.

ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने की मस्जिद वाले बयान को लेकर मोहन भागवत की तारीफ, PM मोदी पर निशाना, 'आप मुसलमान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget