एक्सप्लोरर

MP News: सांवेर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जमकर उत्साह, कांग्रेस नेता ने बताया पूरा रूट प्लान

भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को एमपी के बुरहानपुर से प्रदेश में प्रवेश करेगी. सांवेर में यात्रा की समन्वयक रीना बौरासी सेतिया ने दीपावली मिलन समारोह व भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बड़ा आयोजन कराया.

Bharat Jodo Yatra: इस महीने कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा बुराहनपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. वहीं यात्रा के दौरान राहुल गांधी इंदौर, उज्जैन, महू और सांवेर भी पहुंचेंगे. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर यात्रा मार्ग पर कांग्रेस द्वारा जमकर तैयारी की जा रही है. रविवार को सांवेर के अंकित परिसर में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और सांवेर में भारत जोड़ो यात्रा की समन्वयक रीना बौरासी सेतिया द्वारा दीपावली मिलन समारोह व भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बड़ा आयोजन कराया गया. इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

दो हजार कार्यकर्ता रहे मौजूद
देशभर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं ये यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से प्रदेश में प्रवेश करेगी. इधर प्रदेश के उन सभी जिलों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. राहुल गांधी इस दौरान उज्जैन के महाकाल मंदिर और महाकाल लोक भी जाएंगे. वहीं इसके पहले वो इंदौर की सांवेर तहसील पहुंचेंगे. इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. यात्रा के सांवेर की कमान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रीना बौरासी को कमान सौंपी गई है. यही वजह है कि कांग्रेस नेत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है. इसी के चलते रविवार को सांवेर में दीपावली मिलन समारोह रखा गया जिसमें करीब 2 हजार कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

26-27 को राहुल गांधी सांवेर रहेंगे
इस दौरान विशेष रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे. कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह के साथ ही सांवेर में भारत जोड़ो यात्रा के लिहाज से आयोजन महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी 26-27 नवंबर को सांवेर में आएंगे. इसी के चलते कार्यकर्ताओं को आज पूरी रीति-निति समझाई है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को लेकर उत्साह है और एक ही बुलावे पर आज 2 हजार कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं. उन्होंने रूट प्लान बताते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले इंदौर आएंगे और इसके बाद रिंगनोदिया आएंगे.

पूरे भारत को जोड़ने का मकसद
वहीं सांवेर में वो रात्रि विश्राम करेंगे इसके बाद वो अगली सुबह उज्जैन जाएंगे. वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बल्कि सांवेर की आम जनता में भी खासा उत्साह है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कभी वोट की राजनीति नहीं करते है और देश को जात-पात के नाम खंड-खंड किया जा रहा है. उनका उद्देश्य है हमारा पूरा देश एक हो इसलिए वो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है. इधर, जन सहभागिता भोजन और महू कार्यक्रम समन्वयक और पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने मंच से कार्यकर्ताओ में जोश भरा. वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में हर घर में पीले चावल देकर हर परिवार को नफरत के खिलाफ प्यार और मोहब्बत की लड़ाई में साथ जोड़ेगी. 

केंद्र पर साधा निशाना
साथ ही साथ प्रेम की, प्यार की, गरीब की, किसान की, बेरोजगार की, महंगाई के खिलाफ ये सब बातें हम जनता के लिये कर रहे है. इतने बड़े डिजीटलाइजेशन के बाद एक-एक लाख लोग रोज उनके साथ जुड़ते है और उनसे बातें करते हैं. इसका मतलब ये है कि हर रोज देश का दर्द उनके सामने जाता है. वर्तमान में लोग दुखी हैं, लोगों को घर चलाने में परेशानी हो रही है. रोज-रोज लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि घर-घर में तनाव पीएम नरेंद्र मोदी की अकर्मण्यता से हुआ है. फिलहाल, राहुल गांधी की सांवेर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सांवेर तैयार है और वो यहां पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने के साथ ही जुड़ाव की बात भी रखेंगे.

Indore News: MP की अजब कहानी: मंत्रियों के जाते ही बच्चों को पहना दिए पुराने कपड़े, स्कूल सिस्टम पर उठ रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget