एक्सप्लोरर

MP: सैलाना MLA कमलेश्वर डोडियार को मिली अग्रिम जमानत, मेडिकल स्टोर संचालक से एक करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप

MP News: इस मामले में विधायक डोडियार ने कहा कि उन्हें न्यायालय की प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और उन्हें इस बात का विश्वास भी है कि इस केस से वह पूरी तरह बरी हो जाएंगे.

Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar: एक करोड़ रुपये की अवैध मांग के आरोप में सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. उसके बाद विधायक कमलेश्वर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. अपने वकील के माध्यम से कमलेश्वर डोडियार ने इंदौर की एमपी एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दर्ज की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विधायक कमलेश्वर डोडियार को अग्रिम जमानत दे दी है.

इस मामले में एबीपी लाइव ने विधायक कमलेश डोडियार से टेलीफोनिक बातचीत भी की. बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि उन पर जो मामला दर्ज किया गया वह पूरी तरह झूठा है और राजनीति से प्रेरित है. उन्हें भरोसा था कि यह मामला झूठा निकलेगा, क्योंकि शुरुआत से ही यह नजर आ रहा था कि इस प्रकरण को राजनीतिक तौर पर उन पर थोपा गया है.

'केस को जबरदस्ती लादा गया'
इस मामले में विधायक कमलेश डोडियार ने कहा कि उन्हें न्यायालय की प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और उन्हें इस बात का विश्वास भी है कि इस केस से वह पूरी तरह बरी हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारा फोकस इस समय विधान सभा में अपने विधायकों की संख्या बढ़ने पर है, ताकि हम अपने मुख्यमंत्री का चयन स्वयं कर सके. कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि राजनीतिक दल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं और यही वजह थी कि उन पर इस केस को जबरदस्ती लादा गया.

तपन ने पुलिस को बताया 'जान का खतरा है'
मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय ने रतलाम एसपी से रिश्वत लेने के मामले में विधायक कमलेश्वर डोडियार की शिकायत की थी. तपन ने पुलिस को बताया था कि विधायक से उन्हें जान का खतरा भी है. मेडिकल स्टोर संचालक ने विधायक पर एक करोड़ रुपये की अवैध मांग को लेकर विधायक सहित उनके प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर पर FIR दर्ज करवाई थी.

ये भी पढ़ें: Indore News: सर्विस क्वालिटी में इंदौर एयरपोर्ट ने लगाई छलांग, देश में बना नंबर वन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget