एक्सप्लोरर

Sagar: बरोदिया नोनागिर दलित हत्याकांड में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, कांग्रेस पर साधा निशाना

MP News: पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अंजना अहिरवार का कूदकर आत्महत्या करना दुखद है. अंजना अहिरवार को बेटी समान बताते हुए भूपेंद्र सिंह ने पिछले साल की घटना को याद किया.

Sagar Dalit Death: सागर बरोदिया नोनागिर दलित हत्याकांड में पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने बड़ा खुलासा किया है. मामले को तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज (बुधवार) बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचकर पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह भी शामिल रहे. उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान सीएम यादव ने निष्पक्ष जांचकर दोषियों पर सख्त कारवाई का भरोसा दिलाया.

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, "सीएम मोहन यादव ने जांच कराने और पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन दिया है. आर्थिक सहायता के तौर पर अभी पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपये देने का एलान किया गया है." कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अंजना अहिरवार के मृतक रिश्तेदार की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गांव में मृतक राजेंद्र अहिरवार का आतंक था. राजेंद्र अहिरवार इमरान खान के इशारे पर अपराध में लिप्त रहा है.

मुख्यमंत्री के साथ विधायक पहुंचे गांव

उन्होंने कहा कि अंजना अहिरवार का कूदकर आत्महत्या करना दुखद है. अंजना अहिरवार को बेटी समान बताते हुए भूपेंद्र सिंह ने पिछले साल की घटना को याद किया. उन्होंने कहा, "अंजना अहिरवार के भाई की हत्या हुई थी. घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गांव गया था. दोनों घटनाएं दुखद हैं. पीड़ित दलित परिवार को सरकार से अभी तक 21 लाख रुपये  देने की घोषणा की गयी है." उन्होंने कहा कि अंजना अहिरवार को पीएम आवास योजना का लाभ खुरई में दिलाया.

पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस के नेता और अपराधी इमरान ने उकसाने का काम किया है. अंजना अहिरवार को शव रखकर प्रदर्शन करने की सलाह दी थी. उन्होंने पुलिस से फोन का सीडीआर निकलवा कर जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि जांच से पता चल जायेगा कि किन किन लोगों ने फोन किए और अंजना अहिरवार को कूदने के लिए उकसाया. षड्यंत्र में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस कारवाई करे. पुलिस दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कारवाई करने की उन्होंने मांग की.

पीड़ित दलित परिवार से की मुलाकात

बड़ोदिया नोनागिर गांव में शनिवार को राजेंद्र अहिरवार की हत्या हुई थी. हत्या के बाद शव लेकर आ रहे वाहन से भतीजी अंजना अहिरवार ने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद प्रदेश का राजनैतिक पारा गर्म है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने बरोदिया नोनागिर पहुंचकर बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. पिछले साल अगस्त में अंजना अहिरवार के भाई नितिन अहिरवार की हत्या कर दी गयी थी. घटना के सभी आरोपी जेल में हैं. विधानसभा चुनाव के पूर्व की घटना ने तूल पकड़ लिया था. 

(रिपोर्ट- विनोद आर्य)

'नेताओं को अपने खेमे में करने में व्यस्त सरकार', जीतू पटवारी के आरोप पर बीजेपी बोली- इतनी दिक्कत है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget