एक्सप्लोरर

MP: रिटायर्ट ASI की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत, 9 बेटियों ने किया अंतिम संस्कार

Sagar News: वैसे तो महिलाओं को श्मशान घाट में जाना वर्जित माना जाता है, लेकिन अब लोग समाज की पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को तोड़कर आगे आ रहे हैं. सागर जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है.

Daughters Perform Last Rites: मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस की नौकरी से रिटायर्ड एक एएसआई के निधन के बाद उनकी बेटियों ने बेटे की तरह अपना फर्ज निभाया और अंतिम संस्कार किया. सागर जिले में 9 बेटियों ने अपना फर्ज निभाते हुए अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी. सभी लड़कियां मुखाग्नि देने के लिए श्मशान घाट पहुंची थीं. इस वक्त हर किसी की आंखों में पानी आ गया.

सागर जिले में पिता की मौत के बाद 9 बेटियों ने अपना फर्ज निभाया. यह नजारा देखने के बाद वहां मौजूद कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए. लड़कियों ने अंतिम संस्कार के सारे नियम पूरे किए और पिता को कंधा भी दिया. श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया.

7 बेटियों की शादी हो चुकी है
यह नजारा मकरोनिया के मुक्तिधाम में देखने को मिला. पुलिस एसआईई हरिश्चंद्र अहिरवार वार्ड क्रमांक 17 के 10वीं बटालियन क्षेत्र में रहते थे. सोमवार को ब्रेन हैमरेज के कारण उनका निधन हो गया. हरिश्चंद्र की कुल 9 बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है. इस वजह से हरिश्चंद्र ने लड़कियों की देखभाल लड़कों की तरह की. उनकी 7 बेटियों की शादी हो चुकी है और अब उन्हीं बेटियों ने आखिरी वक्त में अपना फर्ज निभाया है.

'पापा का हम सब पर बहुत प्यार था'
हिंदू परंपरा के अनुसार बेटे पिता को कंधा देते हैं और अन्य रस्में निभाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि लोगों ने उन बेटियों को समर्थन भी किया. उन्होंने यह भी कहा कि बेटा ही सब कुछ नहीं होता. 7 बेटियों की शादी हो चुकी है, रोशनी और गुड़िया अविवाहित हैं. बेटी वंदना ने कहा कि पापा का हम सब पर बहुत प्यार था. हमारे कोई भाई नहीं हैं. यही कारण है कि सभी छोटी बहनें अनिता, तारा, जयश्री, कल्पना, रिंकी, गुड़िया, रोशनी और दुर्गा ने मिलकर ड्यूटी करने का निर्णय लिया. पापा ही हमारे लिए सब कुछ थे.

श्मशान में प्रवेश की नहीं है अनुमति
लड़कियों और महिलाओं को बुंदेलखण्ड श्मशान में प्रवेश की अनुमति नहीं है. लेकिन अब समाज पुरानी परंपराओं को तोड़ रहा है. लड़कियों द्वारा अपने पिता की अंतिम यात्रा के फर्ज को निभाना दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक है.

(विनोद आर्य की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: MP News: सड़क पर बिखरे मिले हजारों रुपये, बच्चों ने किया ऐसा काम पुलिस भी रह गई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget