एक्सप्लोरर

Rewa News: कर्ज से परेशान पिता ने नदी में बच्चों के साथ लगायी छलांग, 2 दिन बाद भी बेटी का नहीं मिला सुराग

Rewa Suicide News: 31 वर्षीय सुनील मांझी आठ लोगों के परिवार में अकेला कमाने वाला था. सुनील का शव 20 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की सीमा से बरामद हुआ. बेटी का अब तक पता नहीं चल पाया है.

Rewa Suicide Case: मध्य प्रदेश के रीवा में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है. कर्ज से परेशान पिता ने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. बताया गया है कि घर के मुखिया पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज था. 31 वर्षीय सुनील मांझी बेटा और बेटी के साथ गुरुवार की रात राजापुर पुल से टमस नदी में कूद गया. अगली सुबह चार वर्षीय बेटे पुष्पराज का शव पुल के पास झाड़ियों में मिला.

पिता का शव 20 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की सीमा से बरामद हुआ. पांच वर्षीय बेटी पुष्पा का सुराग अब तक नहीं लग पाया है. एसडीआरएफ की टीम पुष्पा की तलाश कर रही है. तलाश अभियान शनिवार को भी जारी है. मृतक सुनील मांझी ग्राम पैरा टोला छिवलहिया का रहने वाला था.

दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. सुनील की पत्नी पूजा मांझी का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी का कहना है कि बच्चे पापा के साथ बाइक पर घर से निकले थे. मुझे लगा बाजार से खरीदारी के बाद वापस लौट आयेंगे. काफी देर तक पति और बच्चे नहीं लौटे.

कर्ज से परेशान पिता ने दो बच्चों के साथ नदी में लगायी छलांग

अगली सुबह खबर मिली की बाइक पुल पर खड़ी है. पति और बच्चे लापता था. भतीजे ने बताया कि परिवार का भरण पोषण के लिए किराने की दुकान थी. बड़े पापा घर से किराने की दुकान चलाते थे. घर में आठ लोगों का परिवार रहता है.

वीरेन्द्र मांझी के मुताबिक, चाचा ने अप्रैल महीने में दो लाख रुपये डाउन पेमेंट कर पिकअप ली थी. किस्त के रूप में हर महीने 20 हजार रुपये देने होते थे. दुकान की कमाई से हर महीने कर्ज की अदायगी होती थी. बड़े पापा पर किस्त के अलावा समूह का भी कर्ज था. दादा-दादी और हम सब की जिम्मेदारी बड़े पापा ही संभालते थे. आठ लोगों के परिवार में अकेला कमाने वाला नहीं रहा.

ये भी पढ़ें-

Bhopal: किसान न्याय यात्रा की बैठक में मारपीट, कमलनाथ के सामने भिड़े MLA और जिला पंचायत अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget