एक्सप्लोरर

रतलाम सीट पर कांग्रेस को झटका, जिला अध्यक्ष BJP में शामिल, CM बोले- '...और बड़ा होगा परिवार'

MP Lok Sabha Election 2024: CM मोहन यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा. उज्जैन के पूर्व पार्षद कुंदन माली भी BJP में शामिल हो गए.

MP Lok Sabha Election 2024: रतलाम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व में केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की मुश्किलें बढ़ गई है. रतलाम के जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अभी परिवार और बढ़ेगा. बयान से स्पष्ट है कि बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. बुधवार (10 अप्रैल) को उज्जैन में बीजेपी के लोक शक्ति कार्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में कांग्रेस के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली.

'प्रभावित होकर बीजेपी में आ रहे हैं'
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि रतलाम के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए कांग्रेस के नेता प्रभावित होकर बीजेपी में आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी का लगातार परिवार बढ़ता जा रहा है.

'कांग्रेस के खेमे में हलचल मच गई है'
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यह परिवार और भी बड़ा होगा. मुख्यमंत्री के इस बयान से कांग्रेस के खेमे में हलचल मच गई है. रतलाम लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया अपना भाग्य आजमा रहे हैं. कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही है.

मान सम्मान का रखा जाएगा ध्यान
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा बुधवार को उज्जैन के पूर्व पार्षद कुंदन माली भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से आने वाले नेताओं से भी विकास के मुद्दों पर राजकुमारी की जाएगी और उनके कहने पर विकास कार्य भी किए जाएंगे.

कांग्रेस युक्त हो रही बीजेपी को बधाई- कांग्रेस 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक बीजेपी में शामिल हो रहे कांग्रेस नेताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और कांग्रेस युक्त हो रही भारतीय जनता पार्टी को भी बधाई . उन्होंने तंज करते हुए कहा कि लाभ हानि देखकर जो लोग राजनीति करते हैं वह ऐसे मौका पर पलटी मार जाते हैं. कांग्रेस को कैसे नेताओं के बीजेपी में जाने से लोकसभा चुनाव में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें: बैतूल सीट पर BSP उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव की तारीख बदली, जानें अब कब होगी वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget