एक्सप्लोरर

रतलाम में मनरेगा का अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने कसा शिकंजा

Ratlam News: रतलाम में मनरेगा के अधिकारी को रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया. योजना के लाभार्थी ने शिकायत आर्थिक अपराध शाखा से कर दी. शिकायत पर ईओडब्ल्यू की टीम जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा.

MP News: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सरकारी एजेंसियां भ्रष्टाचार की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं. अब रतलाम जिले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) का बड़ा एक्शन हुआ है. ईओडब्ल्यू की टीम ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा. आलोट कस्बे में शुक्रवार को सहायक लेखा अधिकारी मनीष ईओडब्ल्यू के शिकंजे में आ गया.

आरोप है कि मनरेगा का सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत की रकम ले रहा था. घात लगाए बैठी ईओडब्ल्यू की टीम ने मनीष को धर दबोचा. ईओडब्ल्यू की छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमित बट्टी ने बताया कि मनरेगा का सहायक लेखा अधिकारी मनीष 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है.

मनरेगा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मनरेगा अधिकारी ने दो लाख रुपये का भुगतान मंजूर करने के बदले में कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी. नंदन फलोद्यान योजना का लाभार्थी था. लाभार्थी नंदन योजना की स्वीकृत अनुदान राशि मिलने में दुश्वारी आ रही थी. उसने मनरेगा के सहायक लेखा अधिकारी मनीष से संपर्क कर राशि जारी करने की गुहार लगाई. आरोप है कि भुगतान के एवज आठ प्रतिशत कमीशन की मांग लाभार्थी से की गई. लाभार्थी नंदन ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ईओडब्ल्यू से की.

योजना के लाभार्थी से मांगे थे 15 हजार रुपये

ईओडब्ल्यू ने शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन में लाभार्थी की शिकायत सही पाई गई. मनरेगा अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. योजना के तहत शिकायतकर्ता मनीष को रिश्वत की रकम देने पहुंचा. घात लगाए बैठी ईओडब्ल्यू की टीम ने मनीष को रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया. रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई से हड़कंप मच गया. डीएसपी अमित बट्टी ने बताया कि मनरेगा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

'धनकुबेर' पूर्व कॉन्सटेबल सौरभ शर्मा को सता रहा अतीक अहमद की तरह हत्या का डर? कोर्ट में लगाई ये अर्जी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget