एक्सप्लोरर

Ratlam News: जनसुनवाई छोड़कर कब्जा दिलाने पहुंच गए कलेक्टर, जानें- फिर क्या हुआ?

Madhaya Pradesh News: रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने खुद खड़े रहकर कब्जा दिलवाया. इस कार्रवाई को एंटी माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है.

MP News: कहा जाता है कि न्याय मिलने में देरी भी अन्याय की श्रेणी में आता है. इस पंक्ति को चरितार्थ करते हुए रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जनसुनवाई में आई शिकायत के बाद खुद पीड़ित पक्ष को कब्जा दिलाने के लिए मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित लोगों को कब्जा ही नहीं दिलाया बल्कि अवैध कब्जाधारियों को नेस्तनाबूद करने की चेतावनी तक दे डाली.

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लोगों को की सुविधा के लिए जन सुनवाई शुरू की थी. चुनावी साल में इस जनसुनवाई के फायदे लोगों को ताबड़तोड़ मिलने जा रहे हैं. आलम यह है कि आईएएस और आईपीएस अधिकारी खुद जन सुनवाई करते हुए पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे हैं . इन सबसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ न्याय कर दिया. खुद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने एबीपी न्यूज से चर्चा के दौरान कहा कि उनके पास जनसुनवाई में कुछ पीड़ित लोग आए थे. 

जनसुनवाई छोड़ कब्जा दिलाने पहुंचे कलेक्टर
उनका कहना था कि पूर्व पार्षद अज्जू शैरानी के परिवार के लोगों ने उन्हें जमीन बेची है, मगर सारी कार्रवाई होने के बावजूद कब्जा नहीं दे रहे हैं. कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत शैरानी परिवार के खिलाफ कई लोग कर चुके हैं. 2 दिन पहले ही समाजसेवी मुरली मोहन को भी कब्जा धारियों से जमीन दिलवाई गई थी. उनके खिलाफ बार-बार शिकायत आने पर वे खुद जनसुनवाई छोड़कर मौके पर पहुंचे और कब्जा दिलवाया. इस दौरान जनसुनवाई में अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी.

कलेक्टर ने कहा- धमकाया तो नेस्तनाबूद कर दूंगा
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शेरानी परिवार के कुछ लोग जेल में बंद हैं, जबकि कुछ लोगों द्वारा लगातार जमीन के खरीदारों को धमकाया जा रहा था. उन्होंने धमकी देने वालों को स्पष्ट रूप से अल्टीमेटम दिया है कि अगर वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो इसके परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेंगे. कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे धमकी देने वालों को नेस्तनाबूद करने की चेतावनी दे रहे हैं. 

पहली बार कलेक्टर खुद पहुंचे कब्जा दिलाने
आमतौर पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की कलम सरकारी दफ्तरों से चलकर अपना काम पूरा कर देती है, लेकिन कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारी ऐसे भी हैं, जो रिजल्ट ओरिएंटेड हैं. ऐसे अधिकारी खुद खड़े रहकर न्याय दिलाने में भी पीछे नहीं रखते हैं. रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने खुद खड़े रहकर कब्जा दिलवाया. इस कार्रवाई को एंटी माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

MP News: 50 प्रतिशत फसल नुकसान पर 32 हजार रुपये एकड़ देगी सरकार, CM शिवराज का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget