एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को बताया राजनीति का 'धोनी', कहा- मैदान पर जीतना जानते हैं

MP Elections 2023: रक्षामंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पहले बीमारू के नाम से जाना जाता था. शिवराज सिंह ने उसको विकासशील और विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है.

MP Assembly Election 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की. राजनाथ सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं, शुरुआत चाहे कैसी भी हो, लेकिन अच्छी फिनिश देकर वह क्रिकेट का मैदान जीतना जानते हैं, यह शिवराज सिंह चौहान की एक अद्भुत कला है. इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा.
 
राजनाथ सिंह का कमलनाथ पर हमला
अपने भाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने कमलनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीच में डेढ़ साल के लिए कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गए थे. आपने देखा उन्होंने क्या किया. उन्होंने गरीबों के 2 लाख आवास बनाने से मना कर दिया. पुरानी योजनाओं को बंद कर दिया गया और केंद्र की योजनाओं में बाधा डाली गई. शायद ही कोई सरकार इतनी असंवेदनशील हो सकती है, कमलनाथ ने गरीबों को आवास से वंचित कर दिया. 

'शिवराज सिंह ने एमपी को विकसित बनाया प्रदेश'
रक्षामंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पहले बीमारू के नाम से जाना जाता था. शिवराज सिंह ने उसको विकासशील और विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है. शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. 2001-02 में मध्य प्रदेश का सकल घरेलू उत्पादन 71,594 करोड़ रुपये थे, लेकिन सीएम शिवराज ने कमाल किया है, वह आज बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया. पर कैपिटा इनकम 1 लाख 40 हजार रुपये के पार हो गई है. आज पूरे देश की जीडीपी में 4.8% का योगदान दे रहा है. 

सारी दुनिया में भारत का कद हुआ ऊंचा- राजनाथ
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बहुत बढ़ गया है. भारत को पहले कमजोर समझा जाता था, लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जब भारत बोलता है, तो सारी दुनिया गौर से सुनती है. 23 देशों के सर्वे में आधे से अधिक लोगों ने माना है कि भारत ताकतवर देशों की कतार में आकर खड़ा हुआ है. जो भारत 2014 के पहले अर्थव्यवस्था की दृष्टि से 10वें नंबर पर था, वह आज 5वें स्थान पर आ गया है. यही क्रम चलता रहा तो तीन साल के बाद भारत टॉप 3 देशों में होगा. मोदी जी का संकल्प है कि 2047 आते-आते भारत को अर्थव्यवस्था के आकार के हिसाब से सबसे बड़ा देश बनाना है."

'हिंदुत्व पर हमला करने वालों को जनता देगी जवाब'
वहीं सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के नेता सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं. सोनिया गांधी जान लें विदेशी आक्रांता जैसे खत्म हो गए, वैसे ही यह भी खत्म हो जाएंगे, लेकिन सनातन हिन्दू धर्म खत्म नहीं होगा." 

सीएम शिवराज ने आगे कहा, "कांग्रेस और उनके सहयोगियों में सनातन के लिए जहर भरा हुआ है. वे उसे ही उगल रहे हैं. चौहान ने विपक्षी गठबंधन की सुप्रीमो से सीधा सवाल किया कि सोनिया गांधी बताएं उनके नेता क्यों हमारे हिन्दुत्व का अपमान कर रहे हैं.  शिवराज ने कहा कि औरंगजेब और बाबर जैसे अनेक आक्रांता आए, लेकिन सनातन की धर्म ध्वजा सदैव लहराती रही है. क्योंकि सनातन इस देश की मिट्टी में है. प्रत्येक भारतीय के दिल में है. जनता ने हमेशा सनातन विरोधियों को धूल चटाई है. ऐसी ही धुल जनता विपक्ष में बैठे सनातन विरोधी गिरोह को भी चटाएगी."

सीएम ने 3200 करोड़ की सिंचाई परियोजना की मंजूर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3,200 करोड़ रुपये की नीमच-जावद सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूर किया. सीएम ने कहा कि इससे 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में सिंचाई होगी. 

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: चुनाव आयोग कमिश्नर को कांग्रेस का सुझाव, एक हजार से कम की हार-जीत पर हो दोबारा मतगणना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget