एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव आयोग कमिश्नर को कांग्रेस का सुझाव, एक हजार से कम की हार-जीत पर हो दोबारा मतगणना

MP Elections 2023: केंद्रीय दल छह सितंबर तक प्रदेश में रहेगा. दल प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेगा.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय प्रवास पर सोमवार को भोपाल पहुंची. इस दल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की. इस दौरान कांग्रेस की ओर से सुझाव दिया गया है कि जहां भी हार जीत एक हजार वोट से कम के अंतर से हो वहां दोबारा मतगणना कराई जाए.

टीम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में सोमवार को भोपाल पहुंची. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार और उनके दल का स्वागत किया. मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल, अनूप चंद्र पांडे, महानिदेशक निर्वाचन डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं सचिव निर्वाचन पवन दीवान भी भोपाल आए हैं.

कानून व्यवस्था की करेगा समीक्षा
केंद्रीय दल छह सितंबर तक प्रदेश में रहेगा. दल प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेगा. साथ ही स्वीप गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेगा. केंद्रीय निर्वाचन दल के सदस्यों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की. इस दौरान कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में मिला.

कांग्रेस ने की ये मांग
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदाता सूची अपडेट की जाए, फर्जी नाम हटाए जाएं, मतदाता सूची कलर प्रिंट में निकाली जाए, जहां पर एक हजार वोट से कम के अंतर से कोई जीतता है तो वहां दोबारा गिनती होना चाहिए. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासकीय खर्चों पर रोक लगाने की मांग भी की गई. घोषित प्रत्याशियों के खर्चे को चुनाव खर्चे में जोड़े जाने की मांग भी की गई.

ये भी पढ़ें

Pradeep Mishra Katha: सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कमलनाथ! छिंदवाड़ा में आज से पंडित प्रदीप मिश्रा की 5 दिन तक कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget