एक्सप्लोरर

Rajgarh News: मध्य प्रदेश में मृत व्यक्ति को लगा दी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज, फोन पर भेजा प्रमाण पत्र

राजगढ़: एमपी के राजगढ़ में एक मरे हुए शख्स को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक के फोन पर मैसेज आया कि उसने तीन दिसंबर को कोरोना की दूसरी डोज ले ली है.

Covid Vaccine Given to Dead Person : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से छह महीने पहले मर चुके एक शख्स को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को उसके फोन पर एक मैसेज आया जिसमें उसे टीके की दूसरी डोज लगने की बात कही गई और साथ में इससे जुड़ा एक प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुआ है. दरअसल जिले के ब्यावरा कस्बे के पुरुषोत्तम शाक्यवार (78) की इस साल मई में मृत्यु हो गई थी और अब मृतक के मोबाइल फोन पर उनके परिजन को एक संदेश मिला है कि शाक्यवार ने कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक तीन दिसंबर को ली है. हालांकि, अधिकारियों ने इस गड़बड़ी के लिए कंप्यूटर की त्रुटि का हवाला दिया है.

मृतक के परिजनों ने दी जानकारी
मृतक के बेटे फूल सिंह शाक्यवार के अनुसार उन्हें तीन दिसंबर को ये संदेश मिला और मोबाइल फोन पर लिंक के माध्यम से प्रमाण पत्र भी डाउनलोड किया गया. शाक्यवार ने कहा कि उसके पिता ने आठ अप्रैल को टीके की पहली खुराक ली थी और 24 मई को उनकी मौत हो गई. उन्होंने हैरान होते हुए कहा कि ऐसे में उनके पिता तीन दिसंबर को टीके की दूसरी खुराक कैसे ले सकते हैं. वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ पी एल भगोरिया ने इस गड़बड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और वो इसकी जांच कर रहे हैं.

सरकार गलत आंकड़े कर रही है पेश 
ब्यावरा के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शरद साहू ने कहा कि चूंकि बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है. इसलिए संभव है कि एंट्री करते वक्त गलत मोबाइल नंबर दर्ज हो गया हो. यदि ऐसा हुआ है तो इस गलती को सुधारा जाएगा. इस बीच, ब्यावरा के कांग्रेस विधायक रामचंद्र डांगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार टीकाकरण के गलत आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार के दावे को उजागर कर रही है. ऐसे सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Arwal News: अरवल के सरकारी अस्पताल की एक और कारगुजारी उजागर, जानें- हैरान करने वाला मामला

Rajasthan News: सरकारी स्कूलों में ड्रेस के रंग में जल्द होगा बदलाव, जानिए- क्या होगा नया ड्रेस कोड?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget