एक्सप्लोरर

Harish Chaudhary Death Threats: 'मुझे पिस्टल दो मैं...', कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को जान से मारने की धमकी, मामले की जांच शुरू

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान के बायतु विधानसभा से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. ऑडियो संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है.

Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल गया है. बाड़मेर जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बायतु विधायक हरीश चौधरी को जान से मारने की धमकी मिल गई है. जान से मारने की धमकी भरा ऑडियो जिले के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया है. इसमें एक युवक बोल रहा है, "मुझे पिस्टल लाकर दे दो मैं हरीश को गोली मार दूंगा."

मामला गुरुवार दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है. जब यह ऑडियो चौधरी के पास पहुंचा. उस समय कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और बायतु विधायक हरीश चौधरी चंडीगढ़ दौरे पर थे. मामला सामने आने के बाद तुरंत विधायक ने बालोतरा एसपी हरिशंकर को फोन कर इस घटना के बारे में बताते हुए ऑडियो भी शेयर किया है. एसपी हरिशंकर का कहना है कि ऑडियो संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होंगे. 

कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी मिली

राजस्थान विधानसभा चुनाव के 3 दिसंबर को नतीजे आए थे. बायतु विधानसभा से कांग्रेस के हरीश चौधरी ने आरएलपी के उम्मेदाराम बेनीवाल को 910 वोटों से हराया था. बीजेपी से बालाराम मूड चुनावी मैदान में थे. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो 3 दिसंबर के बाद का ही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर 1:00 बजे अचानक यह ऑडियो बाड़मेर के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर होने लगा. इस ऑडियो में एक युवक हरीश नाम के व्यक्ति को गोली मारने की बात कह रहा है. ऑडियो सामने आने के बाद विधायक हरीश चौधरी के समर्थकों ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी उसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है.

धमकी भरा ऑडियो मिला 

कांग्रेस के बायतु विधायक हरीश चौधरी (Harish Chaudhary) ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि यह धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया के जरिए मुझे मिला है. इस ऑडियो की जानकारी मैंने एसपी के साथ साझा की है. राजस्थान में एक नई संस्कृति पन पानी की तैयारी की जा रही है. जो अब हर जिले तक पहुंच रही है. हमारे परिवार के बच्चों के बीच जहर घोला जा रहा है. आज हमारे सामने यह चुनौती है कि इस जहर को फैलने से कैसे रोका जाए. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan BJP Observer: क्यों बनाया गया राजनाथ को राजस्थान का पर्यवेक्षक, दो बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही सुलझा सकेंगे बीजेपी का सबसे बड़ा दर्द?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget