एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी की बहन ने रोते हुए इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, कहा- 'सोनम तुम्हें अगर मेरा भाई पसंद नहीं था तो...'

Raja Raghuvanshi And Sonam: राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बताया है. दोनों 23 मई को लापता हुए थे. राजा की लाश दो जून को शिलॉन्ग के सोहरा में मिली थी.

Raja Raghuvanshi And Sonam: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार इंसाफ की अपील कर रहा है. इस बीच खुद को राजा रघुवंशी की बहन बता रही श्रृष्टी रघुवंशी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी भाभी से पूछा कि आखिर उसे क्यों मारा.

वीडियो बयान में भावुक नजर आ रहीं श्रृष्टी ने कहा, ''मेरे भाई ने सोनम रघुवंशी के साथ सात फेड़ों के साथ सात जन्मों का वादा किया था और वो सात दिन भी नहीं रह पाई उसके साथ, ऐसा क्या किया था मेरे भाई ने, जो उसे मार डाला. अगर मेरा भाई पसंद नहीं था, कोई और पसंद था तो भाग जाती. मारा क्यों उसको? किसी का बेटा, किसी का भाई क्यों छीना.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shrasti Raghuwanshi 💫 (@shrasti_raghuwansh)

श्रृष्टी लगातार शेयर कर रहीं थी वीडियो

श्रृष्टी ने भाई की शादी के समय का कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं. जब राजा और सोनम लापता हुए तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाले और इंसाफ की मांग की. इस बीच सोनम के गुनाह का पता चलने से सभी चकित रह गए.

सोनम रघुवंशी 8-9 जून की रात को यूपी के गाजीपुर में काशी ढाबा पर रुकी और उसने घरवालों को अपने बारे में सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. 

सोनम ने दी थी हत्या की सुपारी

मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा ने तीन लोगों को हत्या की सुपारी दी थी. इस मामले में सोनम, राज और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब मेघालय पुलिस सभी को शिलॉन्ग ले जा रही है. जहां पूछताछ होगी.

सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई थी. इसके बाद दोनों शिलॉन्ग में हनीमून मनाने के लिए 20 मई को रवाना हुए. 23 मई को दोनों लापता हो गए. इसके बाद सर्च के दौरान दो जून को राजा की लाश मिली. सोनम की तलाशी के दौरान पुलिस को शक हुआ और हत्या के एंगल से भी जांच शुरू की. अब आज बड़ा खुलास हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget