एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी मर्डर केस: जिस शख्स ने सोनम को छिपाया, पुलिस ने उसे नाले में उतारा, वहां से क्या मिला?

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सबूत छिपाने के आरोप में मेघालय पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है.

Meghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझाने के लिए पुलिस लगातार कोशिशों में जुटी है. इस बीच एसआईटी की टीम प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर के पलासिया स्थित नाले के पास पहुंची. शिलॉन्ग पुलिस के साथ सिलाम जेम्स को नाले में उतारा गया.

आधा घंटे की तलाशी के बाद शिलोम जेम्स की निशानदेही पर व्हाइट थैली बरामद की गई है. सूत्रों के मुताबिक थैली में पिस्टल सहित मोबाइल फोन बरामद किया गया है. सबूत मिलने के बाद पुलिस के लिए राजा मर्डर केस की कड़ियां जोड़ना और आसान हो सकता है.

राजा हत्याकांड में शिलोम जेम्स पर क्या है आरोप?

इंदौर के इस बहुचर्चित हत्याकांड मामले में सबूत छिपाने के आरोप में मेघालय पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक जेम्स पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का वह बैग गायब करने का आरोप है जो उसने इस वारदात के बाद शहर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था.

लोकेंद्र सिंह तोमर को पुलिस की ट्रांजिट रिमांड

इससे पहले इंदौर के उस फ्लैट के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को मंगलवार (24 जून) को तीन दिन के लिए मेघालय पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया, जहां सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मेघालय से भागकर रुकी थी. इंदौर के पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने ग्वालियर के एसपी से आग्रह किया था, जिसके बाद तोमर को सोमवार को ग्वालियर के गांधी नगर इलाके के एक फ्लैट से हिरासत में लिया गया था.

पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी वी सिम ने सोमवार (23 जून) को कहा था कि तोमर मामले में अहम सबूतों को नष्ट करने और छिपाने के मामले में वांछित है. इस बीच तोमर ने दावा किया कि वह राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को नहीं जानता. साथ ही उसने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठा बताया. 

23 मई को लापता हो गए थे राजा रघुवंशी

बता दें कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या कर दी गई थी. हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के अलावा उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और कुशवाहा के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था. राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में 2 जून को मिला था.

Input By : फिरोज खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Twisha Sharma Death Case Live: ट्विशा शर्मा मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने पीड़िता की सास का वीडियो शेयर कर कहा- औरत ही औरत की दुश्मन
Live: ट्विशा शर्मा मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने पीड़िता की सास का वीडियो शेयर कर कहा- औरत ही औरत की दुश्मन
ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास बोलीं, 'हमें लगा था कि संस्कार वाली लड़की हमारे घर आई लेकिन...'
ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास बोलीं, 'हमें लगा था कि संस्कार वाली लड़की हमारे घर आई लेकिन...'
Watch: मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा का CCTV फुटेज, सीढ़ियों पर दी गई थी CPR
Watch: मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा का CCTV फुटेज, सीढ़ियों पर दी गई थी CPR
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी भी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित, मौत वाले दिन कब क्या हुआ?
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी भी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित, मौत वाले दिन कब क्या हुआ?

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
Embed widget