एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी मर्डर केस: FIR की कॉपी सामने आई, ज्वेलरी और नकदी से भरे पर्स को लेकर बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. राजा के भाई ने बताया कि जब शव मिला तो वो सड़ चुका था.

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की एफआईआर की कॉपी सामने आई है. ये मर्डर के बाद की एफआईआर है, उस दौरान सोनम लापता थी.. एफआईआर के मुताबिक, राजा की सोने की चेन, सोने की इंगेजमेंट रिंग, शादी की अंगूठी, सोने की ब्रेसलेट और नकदी से भरा पर्स गायब था. एफआईआर राजा के भाई की शिकायत पर दर्ज की गई है. राजा और पत्नी सोनम रघुवंशी 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचे थे और अगले दिन यानी 22 मई को स्कूटी किराए पर लेकर सोहरा की तरफ रवाना हुए.

जब शव मिला तो वह सड़ चुका था- FIR

22 मई की दोपहर के बाद से दोनों से परिवार का संपर्क टूट गया था. इसके बाद राजा और सोनम के परिवार वाले शिलॉन्ग पहुंचे और कई दिनों की तलाश के बाद 2 जून को राजा का शव बरामद किया गया. राजा के भाई के मुताबिक, जब शव मिला तो वह सड़ चुका था.

पिता ने मौत की सजा की मांग की

इस बीच राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि उनके बेटे की हत्या के सभी दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए. राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी. 

सोनम रघुवंशी ने रची साजिश

मेघालय पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि इस हत्या में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी शामिल है. सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. 

गहरी खाई में मिला था शव

इस मामले में आनंद कुर्मी, राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया है. सोनम रघुवंशी ने राज कुशवाहा की मदद से किलर को हायर किया. 20 मई को राजा अपनी पत्नी के साथ मेघालय हनीमून के लिए गए थे. पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला.

16 मई को बनाया आखिरी प्लान

पहले तो घरवालों को लगा कि ये लापता होने का मामला है. लेकिन 7-8 जून को सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में सरेंडर किया. इसके बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो हत्या के लिए पैसे सोनम ने ही दिए थे. शादी के पांच दिन बाद ही सोनम से राज से कहा था कि राजा को मार दो. 16 मई को सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर आखिरी प्लान बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget