एक्सप्लोरर

PSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट की जबलपुर में हत्या, रास्ता रोक कर बदमाशों ने मारा चाकू

Jabalpur Student Murder: वारदात की खबर पाकर शुभम के माता-पिता बालाघाट से शहर पहुंचे हैं. बेटे की लाश देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

Jabalpur Murder News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पीएससी की तैयारी कर रहे एक कॉलेज स्टूडेंट की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उसके एक दोस्त को भी गंभीर रूप से घायल किया है. दोनों बालाघाट के रहने वाले हैं और दो दिन पहले ही जबलपुर शहर आए थे.

पुलिस कह रही है कि आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तारी की कोशिश में की जा रही है. फिलहाल वारदात की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

2 दिन पहले ही जबलपुर आया था
जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत शनि मंदिर के पास सतपुला रोड में एक युवक की रविवार (16 जून) की तड़के कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक दो दिन पूर्व ही शहर में रहने वाले अपने दोस्तों के पास आया था.पुलिस के अनुसार बालाघाट निवासी युवराज भूमर्डे का 27 वर्षीय पुत्र शुभम भोमर्डे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एमसीए पाठयक्रम में अध्ययनरत था. 

2 दिन पहले ही वह पीएससी की तैयारी की जरूरी किताबें लेने के लिए जबलपुर आया था. इस दौरान वह बीमा अस्पताल रोड स्थित समदड़िया कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था.

शुभम और दोस्त दोनों पर किया चाकुओं से हमला
घमापुर थाना प्रभारी भूपेंद्र राज के मुताबिक शुभम भूमर्डे रात करीब 2:30 बजे वह अपने परिचित मानस साहू के साथ राँझी से वापस अपने दोस्तों के पास आ रहा था. मानस और शुभम शनि मंदिर के सामने सतपुला रोड पर पहुंचे ही थे कि उनका रास्ता यहां खड़े कुछ बदमाशों ने रोक लिया. इसके बाद बिना किसी विवाद के उन्होंने शुभम और मानस पर चाकुओं से हमला कर दिया. इससे शुभम रक्तरंजित होकर वहीं गिर पड़ा तो मानस किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागा.

जबलपुर के कॉलेज में MCA की पढ़ाई कर रहा था शुभम
इसके बाद शुभम ने दोस्तों को जाकर पूरी बात बताई. इस पर सभी दोस्तों ने घमापुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शुभम सड़क पर तड़पता मिला. शुभम और मानस को रसल चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया और मानस का इलाज किया जा रहा है.

मृतक शुभम जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था जबकि उसका दोस्त मानस जबलपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एमसीए का छात्र है. इस वारदात की खबर पाकर शुभम के माता-पिता बालाघाट से शहर पहुंचे हैं. बेटे की लाश देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया. फिलहाल, घमापुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: इंदौर में 2 दिन से लापता युवक-युवती मिले बेसुध, एसिड पीने की अशंका, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget