एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi in Gwalior: प्रियंका का PM मोदी पर हमला, कहा- 'एक उद्योगपति रोज 1600 करोड़ रुपये कमा रहा, किसान 27 रुपये का भी मोहताज'

Priyanka Gandhi in Gwalior: प्रियंका गांधी ने कहा कि नेताओं को चुनाव में जनता के मुद्दे पर बात करनी होगी. उसे बताना होगा कि महंगाई क्यों है, बेरोजगारी है क्यों हैं. 

Madhya Pradesh Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ग्वालियर में आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित किया.उन्होंने अपने भाषण की शुरूआच स्थानीय भाषा में की. उन्होंने कहा भारतीय राजनीति की लड़ाई सत्य की लड़ाई है.इस दौरान उन्होंने महंगाई,बेरोजगारी, घोटालों और पटवारी भर्ती में कथित धांधली का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस उद्योगपति को सारी संपत्ति सौंप दी है, वह एक दिन में 16 सौ करोड़ रुपये कमा रहा है. वहीं हमारा किसान एक दिन में 27 रुपये भी नहीं कमा पा रहा है.

प्रियंका का पीएम मोदी पर हमला

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एक बैठक में  देश के विपक्षी नेताओं और पार्टियों को चोर बता डाला.उन्होंने कहा कि देश के वरिष्ठ नेताओं का प्रधानमंत्री ने अपमान किया.उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले कई महीने से जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जी चुप रहे. वो 77 दिन तक चुप बैठे रहे और जब बोले तो उसमें भी राजनीति कर दी

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अपने भाषण में 10 मिनट पीएम की आलोचना कर सकती हूं. मैं 10 मिनट शिवराज जी की आलोचना कर सकती हूं. मैं 10 मिनट सिंधिया पर बोल सकती हूं. लेकिन मैं यहां आपकी समस्याओं की बात करने आई हूं. मैं महंगाई की बात करने आई हूं. उन्होंने कहा कि आज जीवन पर बोझ बन गई है, महंगाई. उन्होंने कहा कि महंगाई का बोझ महिलाएं उठा रही है. ऐसे समय में मैं लोगों की आलोचना करना उचित नहीं लगता है. नेताओं को चुनाव में जनता के मुद्दे पर बात करनी होगी. उसे बताना होगा कि महंगाई क्यों है, बेरोजगारी है क्यों हैं. 

कांग्रेस की सरकार बनने पर क्या-क्या होगा

रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने उन वादों को दोहराया जिन्हें सरकार बनने के बाद कांग्रेस पूरा करेगी.उन्होंने कहा कि हमारी जिन राज्यों में सरकारें हैं, वहां पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है, मध्य प्रदेश में भी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे. महिलाओं के बैंक खाते मे 15 सौ रुपये हर महीने डाले जाएंगे.रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा, 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और 200 यूनिट बिजली आधे दाम पर मिलेगी. इसके अलावा किसानों के कर्ज माफी का काम पूरा किया जाएगा. इसके अलावा प्रियंका ने कमलनाथ से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन को बढ़ाएं. 

निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया

प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में हुंकार भरी. ग्वालियर में कांग्रेस ने सीधे-सीधे सिंधिया परिवार को टारगेट किया है. ग्वालियर में लगे कांग्रेस के पोस्टर में लिखा है,'वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई लड़ी थी गोरों से, प्रियंका दीदी अब लड़ना है चोरों से.'

इससे पहले कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने मध्य प्रदेश को झूठ की राजधानी बना दिया है, नौजवानों को झूठ बोला, आदिवासियों को झूठ बोला, मां नर्मदा को झूठ बोला, हमारे आदिवासियों को झूठ बोला. मैं पूछना चाहता हूं कि किसको इन्होंने झूठ नहीं बोला. शिवराज सिंह झूठ की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन हैं, घोटालों की मशीन हैं. चुनाव में चार महीने बचे हैं ये मशीन अब डबल स्पीड से चल रही है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेंगा. 

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में लगेगा सियासी मेला, पीएम मोदी से लेकर राहुल-अखिलेश तक होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget