एक्सप्लोरर

MP Politics: 'पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बनाएं मंत्री...', कांग्रेस ने की मांग

एमपी में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस कोई भी एक दूसरे पर कटाक्ष करने का मौका नही चूक रही हैंं. ताजा मामले में कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी के सरकार पर हमला बोला है.

Indore :  कांग्रेस ने खुला पत्र लिख  कर मांग की है कि मुख्यमंत्री कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (कुबेरेश्वर धाम एवं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर घाम) के लिए समस्या निवारण मंत्रालय एवं धार्मिक समस्या निवारण मंत्रालय बनाकर दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर प्रदेश का विकास करने का मौका दें.

दोनों पंडितों को बनाएं कैबिनेट मंत्री

दरअसल, मध्यप्रदेश में कुबेरेश्वर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा चमत्कारी रुद्राक्ष बांट कर लोगों को उससे लाभ होने की बात कर रहे हैं, जिसे पाने के लिए लाखों लोग उमड़ रहे हैं. बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण कुमार शास्त्री पर्ची लिख उनके पास आने वाले भक्तों की समस्या का निवारण करने के बात कह रहे हैं. जिसे लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोनों पंडितों को कैबिनेट मंत्री बनाकर प्रदेश की जनता का कल्याण तत्काल करने की बात कह रही है.

प्रदीप मिश्रा से अभिमंत्रित कराकर राशन दुकानों से बंटवाएं रुद्राक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि शिवराज सरकार जो काम 18 सालों में नहीं कर पाई है. वे सारे काम ये दोनों पंडित चंद मिनटों में कर दे रहे हैं. जनता को भी इन पर पूर्ण विश्वास है. ऐसे में शिवराज सरकार को अपनी नाकामी से छुटकारा पाने का सबसे बेहतर विकल्प दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. जिस तरह से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का दावा है कि चमत्कारी अभिमंत्रित रुद्राक्ष पाने के बाद आम आदमी को सारी तकलीफों से राहत मिलेगी.

पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार चमत्कारी रुद्राक्ष पाने के बाद नौकरी मिलने में आ रही अड़चनें दूर होंगी, रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा, रोज़गार में तरक्की होगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मान सम्मान बढ़ेगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, विवाह के योग बनेंगे, आय के स्त्रोत बढ़ेंगे और जीवन खुशियों से लबालब होगा. यह तो शिवराज सरकार आज तक नहीं कर पायी है. इसे कथावाचक प्रदीप मिश्रा एक अभिमंत्रित रुद्राक्ष से करके दिखा रहे है. इसलिए शिवराज सरकार तत्काल यह व्यवस्था करें कि अब 46 लाख रुद्राक्ष की जगह साढ़े सात करोड़ रुद्राक्ष कथावाचक प्रदीप मिश्रा से अभिमंत्रित कराकर राशन की दुकानों के माध्यम से गरीब जनता को निःशुल्क वितरित किए जाएं, जिससे गरीब जनता को तमाम कष्टों से छुटकारा मिल सके.

प्रदेश के 35 लाख बेरोजगारों का पर्चा लिखाकर करा दें समस्या का समाधान

इसी प्रकार प्रदेश के दूसरे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाघेश्वर घाम भी प्रदेश के नागरिकों की समस्या का पन्ने पर लिखकर समाधान कर रहें हैं. इससे लाखों लोगों को फायदा पहुंचाने के दावे किये जा रहे हैं. प्रदेश के दुखी कमजोर लुटे-पिटे लोगों की समस्याओं का पन्ना लिखकर समस्या निवारण करने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऐसा कार्य कर रहे हैं जो आज तक शिवराज सरकार के एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं कर सके हैं. प्रदेश में परेशान 35 लाख बेरोजगारों का पर्चा लिखाकर बेरोजगारी की समस्या का समाधान मिनटों में हो जाएगा. हिंदू राष्ट्र बनाने के नारे एंव धर्मांतरण रोकने के साथ भाजपा से डीएनए भी मिल रहा है. 

समस्याओं के समाधान का बनेगा विश्व रिकॉर्ड भी 

ऐसे मल्टी टैलेंटेड पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को तत्काल ही मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर धार्मिक समस्या निवारण मंत्रालय का मंत्री बनाना चाहिए. जिससे प्रदेश के नागरिकों का भूत,भविष्य और वर्तमान काल का पता चलेगा. पूर्व प्रदेश सचिव यादव ने दावा किया है कि ये दोनों चमत्कारी पंडित प्रदेश की जनता को समस्त दुखों से छुटकारा दिलाने के लिए दिनरात प्रयास कर रहें है. इसलिए तत्काल इन्हें सरकार कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर प्रदेश की दुखियारी जनता को राहत प्रदान करे. कुछ माह बाद शिवराज सरकार यह भी ऑडिट कराए कि दोनों के चमत्कारी आयोजनों से प्रदेश में कितने करोड़ लोगों की समस्याओं का अंत हो गया है, जिससे विश्व रिकॉर्ड भी बनेगा. यादव ने कहा कि इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को सुखी बनाने के बाद देश का केंद्रीय मंत्री बनवाने का प्रयास करना चाहिए. जिससे प्रत्येक प्रदेश का नागरिक सुखी हो सके. मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री की ओर से यह चमत्कारिक निर्णय लिया जाना चाहिए एवं भारतीय संविधान का अनुच्छेद 164 (4)के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री बनाना चाहिए.

बीजेपी और कांग्रेस दोनों भुनाने में लगी हैं इन पंडितों की लोकप्रियता

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले दिनों से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिस तरह से चर्चाओं में हैं. जिसे 23 विधानसभा चुनाव और 24 के संसदीय चुनाव में भुनाने में देश की दोनों बड़ी पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी लगी हुई है. पहले कांग्रेस के कमलनाथ बागेश्वर धाम पहुंचे तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक विवाह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर उनकी लोकप्रियता और उनके समर्थकों को अपनी तरफ करने की कोशिश करने में जुटे नजर आए

ये भी पढ़ें : -

MP News: श्रद्धालुओं की मौत पर पंडित प्रदीप मिश्रा का बेतुका बयान, कहा- जो आया है, वो जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget