एक्सप्लोरर

Vickey Pahade: बेटे से किया था जन्मदिन मनाने का वादा, अब तिरंगे में लिपट कर आए घर, छिंदवाड़ा में अंतिम संस्कार

Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के विक्की पहाड़े शहीद हो गए. बहन की शादी के बाद 15 दिन पहले ही वे अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे.

Martyr Vicky Pahade News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए. बता दें कि विक्की पहाड़े उन पांच जवानों में शामिल थे जो शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले का शिकार हुए. इस हमले में पांच जवान घायल हुए थे. जिसमें एक जवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हमले में शहीद हुए विक्की पहाड़े 7 मई को अपने बेटे के जन्मदिन पर घर वाले थे. 

2011 में ज्वाइन की थी एयरफोर्स
छिंदवाड़ा जिले के नोनिया-करबल गांव के रहने वाले विक्की पहाड़े ने 2011 में एयर फोर्स ज्वाइन की थी. उनके पिता का निधन पहले ही हो चुका है. परिवार में अभी उनकी माता और पत्नी रीना व 5 साल का एक बेटा हार्दिक है.

7 मई को बेटे हार्दिक को जन्मदिन मनाने के लिए विक्की पहाड़े घर आने वाले थे. लेकिन उससे पहले आतंकियों के हमले का शिकार हो गए. करीब 15 दिन पहले ही विक्की पहाड़े अपनी बहन की शादी में शिरकत करने के बाद जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी पर चले गए थे. 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी जताया दुख
विक्की पहाड़े की शहादत पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा जिले के सपूत विक्की पहाड़े की भी शहादत हुई है. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के नोनिया-कर्बल निवासी कॉरपोरल विक्की पहाड़े की शहादत को नमन करता हूं, अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. पूरे देश को अपने अमर बलिदानी बेटे विक्की पहाड़े के शौर्य और पराक्रम पर गर्व है. “जय हिन्द, जय हिन्द के लाल”

वहीं भारतीय वायुसेना की तरफ से विक्की पहाड़े की शहादत पर शोक जताया गया है. एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीएएस एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी बहादुर कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को सलाम करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में पुंछ सेक्टर में सर्वोच्च बलिदान दिया. शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं, दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की चुनाव प्रक्रिया देखने पहुंचा फिलीपीन्स और श्रीलंका का डेलीगेशन, मतदान केंद्रों पर भी करेंगे विजिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget