एक्सप्लोरर

MP Politics: इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, हिंदूवादी संगठन ने शिवराज सरकार से की यह मांग

MP News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं था. इससे नाराज होकर उन्होंने पलासिया चौराहे पर चक्का जाम किया.

Indore News: इंदौर में बीती रात पलासिया थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ.वहां पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. बताया जा रहा है कि चक्का जाम करने के प्रयास पर पुलिस ने बजरंग कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी. इसके विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं में जमकर नारेबाजी की. लाठीचार्ज में कुछ पुलिसकर्मी और बजरंग दल के कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं.बजरंग दल ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

बजरंग दल ने क्यों किया प्रदर्शन

इंदौर में नशे के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के अनुषांगिक संगठन बजरंग दल ने पलासिया चौराहे पर स्थित थाने पर प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के बाहर मौजूद थे. कहा यह भी जा रहा है कि किसी बजरंग दल के कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर का विरोध करने के लिए ये कार्यकर्ता पहुंचे थे. काफी देर तक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने का भी प्रयास किया. 

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं था, ऐसे में आक्रोशित हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पलासिया चौराहे पर चक्का जाम कर दिया. पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को चक्का जाम खोलने और हटने के लिए कई बार निर्देशित किया. लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने ऐसे में पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए रास्ता खुलवाने का प्रयास किया, हालांकि जो वीडियो सामने आए हैं उसमें बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की सूरते हाल साफ नजर आते हैं.

सरकार से जांच की मांग

बजरंग दल ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से निष्पक्ष जांच की मांग की है. बजरंग दल ने कहा है कि जिस तरह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला कर उन्हें घायल किया गया, ऐसे में आरोपी पुलिसकर्मियों पर सरकार को कार्रवाई करना चाहिए.

ये भी पढ़े

MP Elections 2023: मुरलीधर राव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'कांग्रेसियों की हालत ऐसी मानो शवयात्रा...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget