एक्सप्लोरर

दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान को मिल सकता है बड़ा रोल? पीएम मोदी ने दिए संकेत

MP Lok Sabha Chunav 2024: एमपी के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले शिवराज सिंह चौहान केंद्र दिल्ली में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. PM मोदी ने एक रैली के दौरान खुद ये संकेत दिया.

MP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव का रिजल्ट किसके पक्ष में आएगा इसपर तो अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन कई राजनेताओं के राजनीतिक जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है. इसके संकेत मिलने लगे हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली में बीजेपी की ओर से बड़ा पद दिया जा सकता है. ऐसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंट दिया है. एमपी में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वो शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली ले जाना चाहते हैं.

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान साल 2005 से लेकर साल 2023 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड शिवराज सिंह चौहान के नाम है. फिलहाल, वे विदिशा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा से है जिन्होंने 1980 और 1984 में कांग्रेस से सीट जीती थी. 

पीएम मोदी ने दिया था हिंट

आपको बता दें कि हरदा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री रहते हुए हमने साथ-साथ काम किया है. इसके बाद जब शिवराज संसद गए तब मैं पार्टी में महासचिव था, लेकिन अब मैं उन्हें दिल्ली ले जाना चाहता हूं. 

विदिशा सीट से छठा लोकसभा चुनाव लड़ रहे शिवराज
शिवराज सिंह चौहान इस बार विदिशा सीट से अपना छठा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वर्गीय पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज भी कर चुकी हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में सुषमा स्वराज ने 3.90 हजार वोटों से विदिशा सीट से जीत दर्ज की थी. बता दें कि विदिशा लोकसभा में 8 विधानसभा सीटें है जिनमें से सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. 

यह भी पढ़ें: Watch: इंदौर DAVV के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget