एक्सप्लोरर

BJP Plan: एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में CM के लिए नए चेहरे लाना क्यों था जरूरी? पीएम मोदी ने बताया क्या संदेश देना चाहती है BJP

PM Narendra Modi News: पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय से सिर्फ कुछ ही परिवार मीडिया के फोकस में हैं. यही वजह है कि दूसरे प्रतिभाशाली नेताओं पर ध्यान नहीं जाता जबकि वे भी पुराने और अनुभवी हैं.

PM Modi on BJP New CM Faces: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बंपर जीत के बाद बीजेपी ने एक बड़ा फैसला लिया और अपने पुराने मुख्यमंत्री चेहरों को आगे न लाते हुए तीनों राज्यों में नए सीएम नियुक्त किए. बीजेपी ने चुनाव बिना सीएम फेस के ही लड़ा और आखिर तक किसी को अंदाजा भी नहीं लगने दिया कि राज्यों की कमान किसके हाथ में सौंपी जाएगी? हर बार के चुनाव में जनता अंदाजा लगा सकती थी कि पार्टी किसे मुख्यमंत्री घोषित करेगी, लेकिन इस बार यह बता पाना लगभग असंभव था. वहीं, नए और आम जनता से अनजान चेहरों को आगे लाना बीजेपी की एक बहुत बड़ी रणनीति मानी जा रही है, जिसके तहत शायद मिशन-2024 भी कवर हो. 

हालांकि, सवाल यह उठता है कि तीनों राज्यों में अचानक नए चेहरे लाना क्या लोकसभा चुनाव की तैयारी है या इसके पीछे कोई और राजनीति भी छुपी है? इस सवाल का जवाब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है. हिन्दी अखबार जागरण से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने बताया (और हम कोट कर रहे हैं), 'हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि जो लोग अपनी वाणी, बुद्धि और व्यक्तित्व से सामाजिक जीवन पर प्रभाव डालते हैं, उनमें से एक बहुत बड़ा तबका घिसी पिटी और बंद मानसिकता में फंसा है. ये केवल पॉलिटिक्स तक सीमित नहीं है बल्कि हर फील्ड में देखने को मिलता है. बिजनस सेक्टर की ही बात कर लें तो जो भी बड़ा नाम हो या जिसने अपनी ब्रांडिंग अच्छे से की हो, मीडिया की नजरों में भी वही रहता है. बाकी मेहनती और कर्मठ लोगों पर किसी का ध्यान नहीं जाता, भले ही वो कितना भी अच्छा काम करते हों.'

'नए नहीं हैं सीएम चेहरे, पुराने अनुभवी नेता हैं'
वहीं, पीएम मोदी ने आगे कहा, 'यही चीज राजनीति के क्षेत्र में भी हेती है. कई दशकों से सिर्फ कुछ ही परिवार ऐसे हैं, जिन पर मीडिया का ध्यान है. इस वजह से दूसरे लोगों की प्रतिभा पर कोई बात नहीं होती. यही वजह है कि जनता और मीडिया को वे लोग नए लगने लगते हैं जबकि ऐसा नहीं है. वे लोग भी पुराने और अनुभवी हैं, जिन्होंने बहुत लंबी तपस्या की है.' पीएम मोदी की इस बात से समझा जा सकता है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुराने चेहरों को हटा कर नए चेहरे क्यों लाए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: MP Politics: महाकाल के दर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे जीतू पटवारी, जानें पूरा कार्यक्रम

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget